फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस फिल्म को रिजेक्ट करने का अक्षय को आज तक है दुख, बड़े पर्दे पर गाड़े थे कामयाबी के झंडे

Sun, 31 Mar 2019 03:48 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Akshay Kumar - फोटो : file photo
बीते कुछ वर्षों में बॉलीवुड में स्पोर्ट्स पर आधारित कई बायोपिक फिल्में देखने को मिली हैं। इन फिल्मों ने कुछ सितारों को इंडस्ट्री में नई पहचान भी दी। वहीं कुछ ऐसे भी कलाकार हैं जिन्होंने स्पोर्ट्स पर बनी फिल्मों में किसी न किसी वजह से काम करने से मना कर दिया। जिसके बाद उन्हें काफी पछतावा हुआ। इस लिस्ट में अक्षय कुमार का नाम भी शामिल है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Akshay Kumar - फोटो : social media
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो हाल ही में अक्षय कुमार ने खुलासा किया कि उन्हें इस बात का बहुत अफसोस है कि उन्होंने फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' में काम करने से मना कर दिया था। अपने बयान में अक्षय ने कहा- 'सच कहूं तो एक फिल्म न करने का बहुत दुख होता है जिसका नाम 'भाग मिल्खा भाग'। मुझे ये फिल्म ऑफर हुई थी, लेकिन मैंने इसको करने की बजाय 'वंस अपॉन टाइम इन मुंबई दोबारा' को चुन लिया। 
विज्ञापन

3 of 5
Akshay Kumar - फोटो : amar ujala
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए अक्षय ने कहा- 'भाग मिल्खा भाग' ऐसी फिल्म है जिसको न करने पर मुझे सबसे ज्यादा अफसोस हुआ है। अक्षय के अनुसार उन्होंने फरहान अख्तर की इस फिल्म को देखा भी नहीं है। फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' साल 2013 में आई थी। यह फिल्म मशहूर ओलिंपियन मिल्खा सिंह की जिंदगी से प्रेरित थी।

4 of 5
akshay kumar - फोटो : file photo
वहीं 2013 में ही अक्षय कुमार ने 'वंस अपॉन टाइम इन मुंबई दोबारा' की। जिसमें उनके साथ सोनाक्षी सिन्हा और इमरान खान मुख्य भूमिका में थे। अक्षय की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर केवल औसत कमाई कर सकी। बात करें उनकी फिल्म 'केसरी' की तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी' ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। दो साल बाद अक्षय कुमार की किसी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने का दावा किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
akshay kumar
ये आंकड़े धर्मा प्रोडक्शंस को हुई नेट बॉक्स ऑफिस कमाई के हैं। केसरी की निर्माण लागत 80 करोड़ रुपये है। पिछले साल अक्षय कुमार की तीन फिल्में रिलीज हुईं पैडमैन, गोल्ड और 2.0, इनमें से 2.0 ने छप्पर फाड़ कमाई तो की लेकिन फिल्म की कमाई का क्रेडिट इसके हीरो रजनीकांत और निर्देशक शंकर के खाते में जमा हो चुका है। अक्षय की मेन लीड वाली दोनों फिल्में पैडमैन और गोल्ड के सौ करोड़ क्लब में शामिल न हो पाने से फिल्म वितरकों को काफी निराशा हुई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें