फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय कुमार ने क्यों नहीं दिया था वोट, जवाब देते हुए बोले- 'चलिए बेटा...'

Wed, 01 May 2019 02:51 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
akshay kumar
अक्षय कुमार पूरे बॉलीवुड में सबसे बड़े देशभक्त माने जाते हैं । देश के मुद्दों को लेकर अक्सर वो कोई ना कोई ट्वीट करते रहते हैं । इसे देखकर लगता है कि अक्षय कुमार में देशभक्ति कूट-कूटकर भरी है । पिछले दिनों उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी का गैर राजनीतिक इंटरव्यू भी लिया था ।
विज्ञापन

2 of 5
akshay kumar
जब वोट डालने का समय आया तो अक्षय कुमार पोलिंग बूथ पर नजर नहीं आए । इस बात को लेकर अक्षय कुमार को सोशल मीडिया यूजर ने ट्रोल भी किया । हाल ही में अक्षय कुमार ने वोट ना डालने के सवाल पर अपना रिएक्शन दिया है ।
विज्ञापन

3 of 5
pm modi and akshay kumar - फोटो : social media
दरअसल, अक्षय कुमार अपने साले करण कपाड़िया की डेब्यू फिल्म 'ब्लैंक' की स्पेशल स्क्रीनिंग पर पूरे परिवार के साथ पहुंचे थे । यहां वो मीडिया से मुखातिब हुए। पत्रकारों से बात करते हुए अक्की से एक ऐसा सवाल पूछा गया, जिसे सुनकर उन्होंने जवाब नहीं दिया । 



 

4 of 5
Akshay Kumar - फोटो : social media
एक पत्रकार ने अक्षय कुमार से पूछा, सोशल मीडिया पर आपको इन दिनों काफी ट्रोल किया जा रहा है कि आप वोटिंग करने नहीं गए? जिस पर अक्की ने कहा, ‘चलिए बेटे’ और आगे निकल गए । ये वीडियो सोश से अक्की की टांग खींचना शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
akshay kumar
एक यूजर ने लिखा, ‘इस पत्रकार के सवाल ने दिखा दिया है कि अक्षय कुमार असली भारतीय नहीं है। वो कनाडा के नागरिक हैं।' खबरों की मानें तो अक्षय कुमार ने कनाडा की नागरिकता ले रखी है और उनका प्लान है कि वो फिल्मों से रिटायर होकर वहीं पर अपना बाकी जीवन गुजारेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें