फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshay Kumar: अक्षय ने जयपुर पहुंचकर महिला कारीगरों से बंधवाई राखी, लोग बोले- आपने दिल जीत लिया

Sat, 06 Aug 2022 07:45 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार की फिल्म 'रक्षा बंधन' सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। यह फिल्म आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा से बॉक्स ऑफिस पर भिड़ती नजर आएगी। फिल्म की रिलीज डेट नजदीक होने की वजह से एक्टर इन दिनों इसका जमकर प्रचार कर रहे हैं। हाल ही में अक्षय फिल्म के प्रमोशन के लिए जयपुर पहुंचे जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन

2 of 4
रक्षा बंधन की टीम के साथ अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
रक्षा बंधन की टीम का हुआ गर्मजोशी से स्वागत
अक्षय कुमार, आनंद एल राय और रक्षा बंधन की उनकी ऑनस्क्रीन बहनें आज यानी शनिवार की सुबह जयपुर पहुंचे। जहां उनका स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके आगमन पर फूलों की बारिश भी की। अक्षय अपनी प्रिंटेड ब्लैक शर्ट में बेहद स्टाइलिश लग रहे थे। वहीं, आनंद एल राय ग्रे टी-शर्ट और ब्लैक जैकेट में नजर आए। उनकी ऑन स्क्रीन बहनें भी बेहद खूबसूरत दिख रही थीं।
विज्ञापन

3 of 4
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अपने जयपुर की यात्रा के दौरान अक्षय उस इलाके में भी पहुंचे जहां हैंडमेड राखियां तैयार की जाती हैं। बता दें कि इस जगह से राखी बनाकर पूरे देश में भेजी जाती हैं। अक्षय ने यहां पहुंचकर इसे बनाने वाली महिला कारीगरों से मुलाकात की, साथ ही राखी भी बंधवाई। सोशल मीडिया पर इससे जुड़े फोटोज और वीडियोज जमकर वायरल हो रह हैं। लोगों को अक्षय का यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है। 
विज्ञापन

4 of 4
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
लोग दे रहे ऐसे रिएक्शन
फैंस की ओर से शेयर की जाए रहे इन पोस्ट पर लोगों के रिएक्शन आने भी शुरू हो गए हैं। लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'हे भगवान, अक्षय कुमार कितने विनम्र हैं। उन्होंने मेरा दिन बना दिया।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अक्षय कुमार यह जेचस्चर बहुत प्यारा है। वह कारीगरों से मिलकर उन्हें सम्मान दे रहे हैं।' इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा, 'आपने हमारा दिल जीत लिया।' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें