अक्षय कुमार को बॉलीवुड का खिलाड़ी कुमार कहा जाता है। इस साल वह अपनी चार फिल्में रिलीज कर चुके हैं। 'बच्चन पांडे', 'सम्राट पृथ्वीराज', 'रक्षा बंधन' और हाल ही में ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म 'कठपुतली'। इनमें से सिर्फ 'कठपुतली' को फैंस की ठीक-ठाक प्रतिक्रिया मिली है। बाकी सभी फिल्में फ्लॉप ही रही हैं। हालांकि उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का बिजनेस करती हैं। लेकिन साल 2022 अक्षय कुमार के लिए कुछ खास नहीं रहा है। हालांकि इस साल उनकी एक और फिल्म 'राम सेतु' आने वाली है।