अक्षय ने बताया कि महज डेढ़ करोड़ की लागत से बनी फिल्म को प्रजेंट करने के पीछे उनका मकसद कत्तई रुपए कमाना नहीं है,रुपए के लिए उनकी अपनी फिल्मे काफी हैं। उनका मकसद अच्छे कंटेंट और बेहतरीन फिल्मों को आगे लाना है। अक्षय के साथ इस मौके पर फिल्म की स्टार कास्ट स्वानंद किरकिरे, साहिल जाधव, संग्राम देसाई, व फिल्म के निर्देशक संदीप मोदी मौजूद रहे।
बात करें अक्षय कुमार की बॉलीवुड फिल्म की तो जल्द ही वह फिल्म 'गोल्ड' लेकर आने वाले हैं। ‘गोल्ड’ में अक्षय कुमार एक बंगाली हॉकी कोच की भूमिका में नजर आएंगे, जो अपने देश को मेडल दिलवाना चाहता है। फिल्म ‘गोल्ड’ की कहानी भारत के हॉकी प्लेयर दलबीर सिंह की जिंदगी पर आधारित है।
दलबीर सिंह ने साल 1948 में लंदन ऑलंपिक में हॉकी मैच के अंदर भारत को पहली बार गोल्ड दिलाया था। इस फिल्म में अक्षय कुमार दलबीर सिंह की भूमिका निभाएंगे। आपको बता दें कि फिल्म ‘गोल्ड’ में अक्षय कुमार के अलावा मौनी रॉय, सनी कौशल, कुनाल कपूर और अमित साध जैसे कलाकार भी हैं। यह फिल्म 15 अगस्त 2018 को रिलीज होगी।