बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म 'पैडमैन' के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। फिल्म 25 जनवरी 2018 को रिलीज होने वाली है। फिल्म के गानों और ट्रेलर में भले ही अक्षय कुमार कहानी को लेकर काफी सीरियस नजर आ रहे हों लेकिन फिल्म के सेट पर उनका बर्ताव एकदम उल्टा था। फिल्म 'पैडमैन' के मेकर्स ने सेट का एक वीडियो रिलीज किया है जिससे साफ है कि कास्ट एंड क्रू को तंग करने में अक्षय कुमार सबसे आगे रहते हैं। इस वीडियो में अक्षय पैडमैन नहीं बल्कि प्रैंकमैन लग रहे हैं। उन्होंने सेट पर फिल्म की एक्ट्रेस के साथ कुछ ऐसा कर दिया कि सब परेशान हो गए।
आपको बता दें कि अक्षय कुमार सेट पर काफी मस्ती करते रहते हैं। इसका सबूत वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है। अक्षय कुमार के इस पागलपन का शिकार एक्ट्रेस राधिका आप्टे और सोनम कपूर भी बनी हैं।
विज्ञापन
3 of 4
वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे सेट पर अक्षय कुमार को-एक्ट्रेस राधिका आप्टे का फोन छुपाया करते थे। सिर्फ इतना ही नहीं अक्षय सेट पर नकली छिपकली पर गौंद लगाकर उसे सोनम कपूर समेत सेट पर मौजूद फीमेल क्रू पर फेंकते दिख रहे हैं। देखें वीडियो-
फिल्म 'पैडमैन' में अक्षय कुमार, सोनम कपूर और राधिका आप्टे मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म का डायरेक्शन आर बाल्की ने किया है। फिल्म 25 जनवरी 2018 को रिलीज होगी।