फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंग लाई अक्षय कुमार की मेहनत, देश के शहीदों के परिवार के लिए जुटा ली इतनी बड़ी रकम

Wed, 11 Apr 2018 06:18 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
akshay kumar
सामाजिक मुद्दों पर फिल्म बनाने के लिए मशहूर, बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार देश के जवानों के लिए की गई पहल रंग लाई है। शहीदों के परिवार की मदद के लिए उन्होंने 29 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। इन पैसों से कुल  159 परिवारों को आर्थिक मदद दी गई।
विज्ञापन

2 of 5
Akshay Kumar
अक्षय कुमार ने ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा, 'भारत के वीर को एक साल पूरा हो गया है। जो सपना देखा था वह सच हो गया। यह बताते हुए खुसी हो रही है कि हमें 29 करोड़ रुपये की राशि मिली है, जिसके जरिए हमने 159 परिवारों की मदद की। अपना साथ यूं ही बनाए रखें।'
विज्ञापन

3 of 5
akshay kumar
अक्षय कुमार ने पिछले साल सरकार की मदद से भारत के वीर नाम से एक वेबसाइट शुरू की थी। इसका मकसद शहीदों के परिवार के लिए मदद राशि जुटाना था। जैसे ही एक परिवार के खाते में 15 लाख रुपये जमा होते हैं, वह अकाउंट नंबर वेबसाइट से हट जाता है।

4 of 5
g
इस वेबसाइट के जरिए कोई भी शहीदों के परिवार को आर्थिक पहुंचा सकता है। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने इस वेबसाइट को लॉन्च किया था। इसके बाद एक्टर ने लोगों को इस वेबसाइट से पैसे ट्रांसफर करने की प्रक्रिया भी समझाई
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
y
पिछले साल अक्षय कुमार ने दिवाली के मौके पर 103 शहीदों के परिवारों को पत्र भेजे। खिलाड़ी कुमार ने महाराष्ट्र के कोल्हापुर में हर परिवार को 25 हजार रुपए का चेक देने के साथ एक प्यारा सा संदेश भी भेजा। अक्षय ने हर शहीद परिवार को खत में लिखा कि ‘हमें आपके परिवार पर बहुत गर्व हैं, जिन्होंने अपने देश के लिए कुर्बानी दी। मुझे पता है कि इस दिवाली पर आप अपने परिवार को बहुत याद कर रहे हैं। मगर बस मैं आपसे इतना ही कहना चाहता हूं कि साहस के साथ अपने नए साल की शुरुआत कीजिए। बच्चों के लिए कुछ छोटे उपहार और मिठाईयां भेज रहा हूं। इसे स्नेह से स्वीकार कीजिए।’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें