फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshay Kumar: इंटरनेशनल कुडो टूर्नामेंट पहुंचे अक्षय, परेश रावल, सुनील शेट्टी, 'हेरा फेरी 3' की बढ़ी मांग

Tue, 12 Nov 2024 11:00 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल एक साथ इंटरनेशनल कुडो टूर्नामेंट 2024 में शामिल हुए। उन्हें साथ देख प्रशंसकों ने 'हेरा फेरी 3' की मांग करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
1 of 6
अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल - फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar
गुजरात के सूरत में आयोजित 16वें अक्षय कुमार इंटरनेशनल कुडो टूर्नामेंट 2024 में शामिल हुए। इस टूर्नामेंट में अभिनेता अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी पहुंचे। टूर्नामेंट का वीडियो अभिनेता ने सोशल मीडिया पर साझा किया है। इस वीडियो में तीनों अभिनेताओं को साथ देखने के बाद प्रशंसकों ने 'हेरा फेरी 3' लाने की बात कही है।
विज्ञापन

2 of 6
अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल - फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar
इंटरनेशनल कुडो टूर्नामेंट में पहुंचे अभिनेता
आज यानी 12 नवंबर को टूर्नामेंट से एक वीडियो साझा करते हुए, अक्षय कुमार ने लिखा, "16वें अक्षय कुमार इंटरनेशनल कुडो टूर्नामेंट 2024 में, दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड टूट गए, जिससे यह वास्तव में एक यादगार दिन बन गया - इसमें "हेरा फेरी" शामिल नहीं थी!"
विज्ञापन

3 of 6
अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल - फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar
अक्षय कुमार ने जताया आभार
अक्षय कुमार ने परेश रावल और सुनील शेट्टी को आभार व्यक्त किया है। अक्षय कुमार ने आगे कहा, "इस कार्यक्रम में युवा चैंपियनों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और टीम वर्क अनुशासन और खेल भावना के बहुमूल्य सबक सीखे और यह सब हमारे अपने बाबू भैया (परेश राव) और श्याम (सुनील शेट्टी) की मौजूदगी में हुआ, जिन्होंने इस कार्यक्रम को बेहद खास बना दिया धन्यवाद।"

4 of 6
अक्षय कुमार परेश रावल, सुनील शेट्टी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विज्ञापन

5 of 6
अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हेरा फेरी 3 की मांग कर रहे हैं फैंस
इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर प्रशंसक ने कमेंट कर हेरा फेरी 3 के लिए उत्साह व्यक्त किया है। प्रशंसकों ने कहा, हेरा फेरी 3 के अनाउंसमेंट के लिए प्रशंसक उत्साहित हैं। हेरा फेरी 3 के लिए अक्षय के फैंस काफी उत्साहित हैं। साल 2000 में हेरा फेरी आई थी। फिर हेरा फेरी साल 2006 में रिलीज हुई थी। इसके बाद प्रशंसक अगली फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सिंघम अगेन में नजर आ रहे हैं अक्षय कुमार
अक्षय कुमार अपनी फिल्म 'सिंघम अगेन' में नजर आ रहे हैं। अजय देवगन के साथ फिल्म में उनके किरदार को प्रशंसक काफी पसंद कर रहे हैं। अक्षय कुमार की कॉप यूनिवर्स फिल्म को दर्शकों ने बहुत प्यार दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें