फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लॉप फिल्मों पर अक्षय कुमार का बयान और हाउसफुल 4 पर आरोप सहित ये हैं मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Thu, 03 Oct 2019 07:29 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bollywood - फोटो : Social Media
अक्षय कुमार बॉलीवुड के खिलाड़ी कहलाते हैं। वो एक के बाद एक हिट फिल्में दे रहे हैं। उनकी आखिरी फिल्म मिशन मंगल 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। ये अक्षय की पहली हिंदी फिल्म है जिसने इस आंकड़े को पार किया है। अब इस साल 26 अक्टूबर को उनकी अगली फिल्म हाउसफुल 4 रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंजतार कर रहे हैं। लेकिन अक्षय की जिंदगी में एक ऐसा वक्त भी आया जब वो लगातार फ्लॉप फिल्में दे रहे थे। हाल में अक्षय ने इस बात का खुलास किया।

14 फिल्में फ्लॉप होने पर अक्षय कुमार को लगा था ऐसा, बोले- उस वक्त मैं...
विज्ञापन

2 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : colors tv
बिग बॉस' सीजन 13 का तीसरा दिन काफी खास रहा। शो में मौजूद कंटेस्टेंट को आते ही टास्क का खतरनाक टॉर्चर देखने को मिला है। 'बिग बॉस' ने सभी को पहला साप्ताहिक कार्य दिया। इस टास्क का नाम 'बिग बॉस हॉस्पिटल' था। बिग बास का ये खतरनाक टास्क कई कंटेस्टेंट पर भारी पड़ा। टास्क के शुरू होने से पहले जहां आसिम रिआज ने हार मान ली तो वहीं महिला कंटेस्टेंट भड़ास निकालती हुईं नजर आईं।

Bigg Boss 13: हॉस्पिटल टास्क में टूट गईं सारी हदें, सिद्धार्थ-रश्मि और आरती को किया खतरनाक टॉर्चर
विज्ञापन

3 of 5
अमिताभ बच्चन को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार - फोटो : PTI
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने कहा है कि वह किसी भी धर्म से संबंध नहीं रखते हैं। उन्होंने ये बात 'कौन बनेगा करोड़पति' के सीजन 11 में गांधी जयंती पर खास एपिसोड की शूटिंग के दौरान बोली है। अमिताभ बच्चन के इस बयान की काफी चर्चा हो रही है। शो में अमिताभ ने अपने उपनाम को लेकर भी बड़ा खुलासा किया है।

अमिताभ ने 'बच्चन' और अपने धर्म को लेकर किया खुलासा, बताया क्यों बदल लिया उपनाम

4 of 5
Housefull 4 - फोटो : Social Media
अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 4 का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ था। इस ट्रेलर को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली। यह फिल्म इस साल 26 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है। लेकिन फिल्म की रिलीज से पहले ही इसे बड़ा झटका लगा है। हाउसफुल 4 फिल्म के मेकर्स पर चोरी का आरोप लगा है।

रिलीज से पहले ही मुसीबत में फंसी हाउसफुल 4, लगा ये बेहद गंभीर आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Khesari Lal Yadav - फोटो : file photo
भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव अपने फैंस का भरपूर ख्याल रखते हैं। बात जब यूपी-बिहार के लोगों की होती है तो खेसारी लाल उनकी हर परेशानी में साथ खड़े हुए नजर आते हैं। इन दिनों बिहार में बाढ़ से कई जिलों में हालात और बिगड़ गए हैं। पटना में बाढ़ का जबरदस्त असर पड़ा है। पूरा जनजीवन ठप हो गया है। करीब तीन फीट तक बाढ़ का पानी भरा हुआ है। 

खेसारी लाल यादव ने दिखाई दरियादिली, बाढ़ में डूबे बिहार के लिए बढ़ाया मदद का हाथ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें