कुछ ही महीनों में 52 साल के होने वाले खिलाड़ी अक्षय कुमार शुरुआत से ही अकेले तीनों खानों को टक्कर देते आए हैं। अब वह नए-नए बने सितारों पर भी भारी पड़ रहे हैं। साल की शुरुआत केसरी से कर चुके अक्षय एक के बाद एक फिल्में अपने नाम कर रहे हैं। केसरी के बाद अब मिशन मंगल है, फिर हाउजफुल 4 और उसके बाद गुड न्यूज है। आने वाले साल की शुरुआत सूर्यवंशी से होगी और फिर लक्ष्मी बॉम्ब।
विज्ञापन
2 of 5
akshay kumar
- फोटो : social media
इसी बीच अक्षय ने एक तमिल फिल्म वीरम का हिन्दी रीमेक साइन किया जिसका नाम बच्चन पांडे रखा गया। वहीं अब अक्षय ने एक और तमिल फिल्म के हिन्दी रीमेक के लिए हामी भर दी है। इस तमिल रीमेक को अक्षय की फिल्म मिशन मंगल के डेब्यू डायरेक्टर जगन शक्ति निर्देशित करेंगे। इस बात की घोषणा खुद जगन शक्ति ने की है।
विज्ञापन
3 of 5
मिशन मंगल के इवेंट पर अक्षय कुमार
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
दरअसल, यह फिल्म साउथ के जाने माने कलाकार विजय की फिल्म "कत्थी" है। 2014 में आई इस फिल्म में विजय डबल रोल में नज़र आए थे। इसी प्रकार अब इसके हिन्दी रीमेक में यह डबल रोल अक्षय निभाते नज़र आएंगे। फिल्म में अक्षय किसानों की तरफ से बड़ी बड़ी कंपनियों के खिलाफ जंग छेड़ते नज़र आएंगे।
4 of 5
akshay kumar
- फोटो : social media
इस तमिल फिल्म के हिन्दी रीमेक का नाम " इक्का " रखा गया है और इसकी स्क्रिप्ट पूर्ण रूप से तैयार हो चुकी है। जैसे ही अक्षय फिल्म सूर्यवंशी और लक्ष्मी बॉम्ब की शूटिंग खत्म कर लेंगे वैसे ही अक्षय फिर इस फिल्म पर शुरुआत करेंगे। फिल्म का निर्देशन करने जा रहे जगन कहते हैं "यह फिल्म समाज के वंचित वर्ग के साथ प्रतिध्वनित होगी। अपने दूसरे निर्देशन के साथ, मैं एक्शन का पता लगाना चाहता हूं, जो एक शानदार तरीके से इस तमिल फिल्म में प्रस्तुत किया गया है।"
नई-नई फिल्में साइन करते जा रहे अक्षय कुमार के पास इन सभी फिल्मों के अलावा भी तीन फिल्में पाइपलाइन में हैं, जिनका अभी तक कुछ अता पता नहीं है। इन फिल्मों में सबसे पहली पृथ्वीराज चौहान पर बायोपिक है । इसके बाद आर बाल्कि की महिला मंडली और नीरज पांडे की क्रैक भी शामिल हैं।