भारतीय बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने के बाद अब अक्षय कुमार की फिल्म 'टॉयलेट- एक प्रेम कथा' चीन में भी जबरदस्त कलेक्शन कर रही है। यह फिल्म चीन में पहले दिन में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।
विज्ञापन
2 of 4
toilet ek prem katha poster
फिल्म ने पहले दिन में 15 करोड़ 94 लाख रुपये का कारोबार किया है। आंकड़ों के मुताबिक करीब 5 लाख लोग पहले दिन फिल्म देखने पहुंचे थे। आपको बता दें कि चीन में फिल्म के 56 हजार से ज्यादा शो एक दिन में चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 4
Akshay Kumar
साल 2018 में चीन में रिलीज हुई फिल्मों की बात करें तो 'बजरंगी भाईजान', 'दंगल', 'हिंदी मीडियम', 'सीक्रेट सुपरस्टार' और 'बाहुबली-2' के बाद यह छठी भारतीय फिल्म है जो चीन में रिलीज हुई है। फिल्म के भारतीय बिजनेस की बात करें तो पिछले साल रिलीज हुई इस फिल्म ने भारत में 135 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
श्री नारायण सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका में हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन को सपोर्ट करती यह फिल्म एक वास्तविक घटना पर आधारित है।