फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

South Actors: बॉलीवुड सितारों को टक्कर दे रहे साउथ हीरो? राम सेतु में खिलाड़ी से कम नहीं दिखा यह तेलुगू स्टार

Thu, 27 Oct 2022 03:42 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ सिनेमा अब एक क्षेत्र विशेष तक सीमित नहीं है, बल्कि दुनियाभर में धूम मचा रहा है। दक्षिण फिल्मों और सितारों के सामने बॉलीवुड को कड़ी टक्कर मिल रही है। बाहुबली, आरआरआर, पुष्पा, केजीएफ की सफलता के सभी गवाह हैं। दक्षिण सिनेमा और सितारों के प्रति दर्शकों के बढ़ते क्रेज का नतीजा है कि बॉलीवुड में साउथ सितारों का बाहें फैलाकर स्वागत किया जा रहा है। बॉलीवुड के तमाम बड़े निर्माता-निर्देशक साउथ एक्टर्स पर हाथ रख रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि साउथ के सितारे निराश भी नहीं कर रहे। इसका हालिया उदाहरण फिल्म 'राम सेतु' में देखने को मिला है।
विज्ञापन

2 of 4
Satyadev Kancharana - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी फिल्मों में साउथ सितारे बॉलीवुड सितारों को कड़ी टक्कर देते नजर आ रहे हैं। फिल्म में रोल भले ही छोटा हो, लेकिन वह उसी से अपनी अलग छाप छोड़ने में कामयाब हो रहे हैं। हालिया रिलीज 'राम सेतु' में अक्षय कुमार लीड रोल में नजर आए हैं। उनके साथ तेलुगू स्टार सत्यदेव कांचराना सपोर्टिंग रोल में नजर आए हैं। दर्शकों को सत्यदेव कांचराना का रोल बेहद पसंद आया है।

Chhath Geet: सुनिधि चौहान का छठ गीत हुआ वायरल, लोगों के दिल को छू गए गाने के बोल
विज्ञापन

3 of 4
Satyadev Kancharana - फोटो : सोशल मीडिया
सत्यदेव कांचराना ने जिस सहजता और शानदार अंदाज में अपना रोल निभाया है, उसकी हर तरफ तारीफ हो रही है। अक्षय कुमार फिल्म का मुख्य हिस्सा हैं और उन्होंने अपने किरदार से जान फूंक दी है, लेकिन कांचराना भी उनसे कतई कमतर नहीं लगे हैं। हालांकि, फिल्म की लीड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा और जैकलीन फर्नांडीज का खास रोल नहीं दिखा। उनके किरदार बहुत प्रभावी भी नहीं लगे। अक्षय के बाद अगर कोई किरदार दर्शकों को पसंद आएगा तो वह हैं सत्यदेव कांचराना। 
 

22 Years Of Mohabbatein: 'मोहब्बतें' की रिलीज को 22 वर्ष पूरे! यश राज फिल्म्स ने साझा किया पोस्ट

विज्ञापन

4 of 4
Satyadev Kancharana - फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि सत्यदेव कांचराना खासतौर से तेलुगू फिल्मों में काम करते हैं। अपने करियर की शुरूआत उन्होंने सपोर्टिंग किरादरों से की थी। फिर धीरे-धीरे वे लीड एक्टर बने। फिल्म 'ज्योति लक्ष्मी', 'ब्लफ मास्टर' में उनके उम्दा काम की सराहना हुई। एक्टर की पहली फिल्म का नाम मिस्टर परफेक्ट है। कम लोग इस बात को जानते हैं कि सत्यदेव हिंदी फिल्म 'द गाजी अटैक' में काम कर चुके हैं। 'राम सेतु' उनकी डेब्यू मूवी नहीं है। सत्यदेव ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की हुई है। सत्यदेव पहले साउथ स्टार नहीं हैं, जिन्होंने हिंदी दर्शकों का दिल जीता है। अल्लू अर्जुन, राम चरण, यश, प्रभास, विजय देवरकोंडा जैसे कई सितारे का भी हिंदी पट्टी के दर्शकों में जबरदस्त क्रेज है। अब इस कड़ी में कांचराना का नाम भी जुड़ गया है।

Urvashi Rautela: ओह! तो ये है आरपी...उर्वशी ने बताई सच्चाई, पंत नहीं इस शख्स की बात कर रही थीं अभिनेत्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें