फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान की राह पर चले अक्षय, एक फिल्म के वसूलेंगे 120 करोड़ रुपये, सिनेमा जगत के लिए खतरे की घंटी

Tue, 21 Jan 2020 10:41 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
Akshay Kumar - फोटो : Social Media
हिंदी फिल्म जगत में फिल्मों की पहचान उसके मुख्य कलाकार से होती है। लोग फिल्म की टिकट बुक करने से भी पहले फिल्म में हीरो का नाम देखते हैं। लगातार हिट फिल्मों के बल पर कलाकार यह भरोसा और शोहरत कमाता है, जिसका फायदा उन्हें फिल्मों में मिलने वाले मेहनताने में होता है। जितना बड़ा हीरो, उतनी तगड़ी फीस। शोहरत और फीस का यह तालमेल बढ़ते-बढ़ते अब 100 करोड़ रुपये के आंकड़े को भी पार कर गया है। दरअसल पिछले कुछ समय से सलमान खान अपनी फिल्मों के लिए 100 करोड़ रुपये चार्ज कर रहे हैं। अब अक्षय कुमार भी 'भाईजान' के रास्ते पर चल दिए हैं। चर्चा है कि अक्षय अपनी अगली फिल्म के लिए 120 करोड़ रुपये चार्ज कर सकते हैं। यह फिल्म आनंद एल राय द्वारा निर्देशित की जाएगी। इसके पहले ऋतिक रोशन फिल्म वॉर के लिए यशराज फिल्म्स से 125 करोड़ रुपये की डील कर चुके हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
लगातार हिट फिल्मों की वजह से बढ़ाई फीस
इंडस्ट्री के अक्षय समर्थक जानकार कहते हैं कि आज के समय में अक्षय का नाम ना सिर्फ दर्शकों की भीड़ सिनेमाघरों तक खींच कर लाता है बल्कि उनके चलते मेकर्स को दूसरे  ऑफर्स में भी फायदा होता हैं। अक्षय की टीम का मानना है कि अक्षय जिस जोश और मेहनत फिल्म में काम करते हैं और फिल्म को सफल कराते हैं उसके लिए वह फीस स्वरूप 100 करोड़ रुपये पाने के हकदार हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
akshay kumar - फोटो : social media
अक्षय का पिछले दो साल का रिकॉर्ड काफी बेहतर रहा है। साल 2018 में अक्षय की पैडमैन और गोल्ड औसत फिल्में रहीं और 2.0 ने नुकसान उठाया। वहीं साल 2019 में उनकी फिल्मों में से केसरी औसत रही और मिशन मंगल, हाउसफुल 4 व गुड न्यूज ने मुनाफा कमाया। हाउसफुल 4 के आंकड़ों को लेकर काफी विवाद भी रहा।

4 of 5
akshay kumar - फोटो : social media
क्या हिंदी सिनेमा के लिए खतरा?
पहले सलमान और अब अक्षय की इस फीस से यह सवाल उठता है कि क्या यह सिनेमा के दृष्टिकोण से यह सही है, क्योंकि अगर अभिनेता ही इतनी बड़ी रकम ले जाएगा तो फिल्म के हिस्से क्या आएगा। निर्माताओं की झोली में पैसा पहुंचने के लिए फिल्म द्वारा अच्छा बिजनेस करना आवश्यक हो जाएगा। लेकिन अगर फिल्म औसत कमाई करेगी तो मेकर्स की कमर ही टूट जाएगी। ऐसा ही कुछ सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' के समय भी नजर आया था। 150 करोड़ रुपये में बनी फिल्म ने देश में करीब 170 करोड़ रुपये कमाए थे। इस कमाई का एक बड़ा हिस्सा सलमान खान के खाते में चला गया था। जिसके बाद मेकर्स और सलमान के बीच कुछ अनबन की भी खबरें सामने आई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
akshay kumar - फोटो : social media
वहीं पिछले साल की सुपरहिट फिल्म 'वॉर' में ऋतिक और यशराज फिल्म्स में भी इसी तरह की डील हुई थी। हालांकि फिल्म ने अच्छी कमाई की थी इस वजह से निर्माता कंपनी की झोली में भी अच्छा पैसा आ गया था। वहीं पिछले साल भी अक्षय कुमार द्वारा वासु भगनानी की फिल्म के लिए फीस के तौर पर 100 करोड़ रुपये की डिमांड  करने की चर्चा थी। देखना दिलचस्प होगा की सिनेमा में यह नया ट्रेंड आगे चलकर क्या रंग लेता है। 

पढ़ें: EXCLUSIVE: उन्नाव बलात्कार कांड पर शुरू हुई फिल्म, डिजिटल दुनिया की ये अभिनेत्री करेगी लीड किरदार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें