फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'टॉयलेट' और पैडमैन के बाद अक्षय कुमार ने Reveal किया नई फिल्म का नाम, जानना चाहेंगे?

Thu, 03 May 2018 02:09 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
akshay kumar
बॉलीवुड के खिलाड़ी 'कुमार' अक्षय कुमार ने इस बात का खुलासा किसा है कि वह आने वाले वक्त में किस विषय पर फिल्म बनाएंगे। उन्होंने न्यू इंडिया कॉन्क्लेव प्रोग्राम में इस बात की जानकारी दी कि वह किसानों की समस्याओं पर आधारित फिल्म करना चाहते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Akshay Kumar
अक्षय ने कहा- 'मैं उस किस्म का आदमी नहीं हूं जो समस्याओं की बात करूं, मैं उनमें से हूं जो समाधान के बारे में सोचता हूं। मैं हाल ही में फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' की और इसमें हमने बताया कि एक परिवार में महिलाओं के लिए घर में शौचालय होना कितानी जरूरी है। इसके बाद मैंने 'पैडमैन' में काम किया। वह भी महिलाओं के नैपकिन की समस्याओं पर आधारित फिल्म थी। मुझे समाधान की बात करना पसंद है न कि समस्याओं की।' 
विज्ञापन

3 of 5
akshay kumar
अक्षय ने बताया कि अगर उन्हें दहेज प्रथा की समस्या को सुलझाने से जुड़ी कोई अच्छी कहानी मिल जाए तो वह इस विषय पर फिल्म बनाना चाहेंगे। उन्होंने कहा- 'मैं तमाम चैनल देखता हूं, वहां दिनभर समस्या की बात होती है। मैं चाहता हूं एक ऐसा चैनल हो जो यह बताए कि कृषि की किसी भी समस्या या किसी और प्रॉब्लम से किस तरह निपटा जा सकता है।'  

4 of 5
Akshay Kumar
किसानों और गांव के जीवन पर फिल्म बनाने की घोषणा करते हुए अक्षय कहते हैं, 'मैं इन दिनों किसानों और गांव से जुड़े विषय पर फिल्म बनाने के बारे में लोगों से बात कर रहा हूं। इसके लिए मैं तमाम लोगों से मिल भी रहा हूं। जैसा कि मैंने बताया कि मुझे समस्या के समाधान पर फिल्म बनानी है। एक भाई ने अपने कल्चर के बारे में बताया कि जब उनके घर में बिटिया पैदा होती है तो वह लोग 111 पेड़ लगाते हैं। कितना अच्छा समाधान है। अगर पूरे भारत में यह नियम बना दिया जाए तो पर्यावरण सहित कई समस्याओं का समाधान होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
akshay kumar
अक्षय ने कहा कि ऐसी फिल्म बनाना बहुत मुश्किल है... जो किसानों की तकलीफों का समाधान करते हुए मनोरंजन भी करे। इस तरह के अलग-अलग विषय की तलाश भी मुश्किल है। मुझे किसानों पर फिल्म बनानी है और मुझे इसके लिए बहुत प्यारा टाइटल भी मिल गया है। फिल्म का टाइटल होगा 'लखपती किसान।' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें