फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्लफ्रेंड को यकीन दिलाने के लिए मंगनी कर लेते थे अक्षय, प्रियंका संग अफेयर से टूटने वाली थी शादी

Sat, 08 Sep 2018 02:02 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
साल 1991 में 'सौगंध' फिल्म से बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने वाले अक्षय कुमार 9 सितंबर को अपना 51वां बर्थडे मनाने जा रहे हैं। अक्षय बॉलीवुड के ऐसे इकलौते हीरो हैं जिन्हें इंडस्ट्री में खिलाड़ी कुमार कहा जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि वह ज्यादातर फिल्मों में स्टंट सीन खुद करना पसंद करते हैं। इसके अलावा साल में 4-5 फिल्में करने का रिकॉर्ड आज अगर किसी के नाम है तो वो हैं अक्षय कुमार। कई सुपरहिट फिल्म दे चुके अक्षय कुमार की फिल्मों का दर्शक हमेशा दिल थामे इंतजार करते हैं। अक्षय अपने परिवार के साथ आज बहुत खुश हैं लेकिन एक समय ऐसा भी था जब अक्षय के अफेयर के चर्चों ने मीडिया में सुर्खियां बटोरी। आइए आज बात करते हैं उन्हीं में से कुछ की...
विज्ञापन

2 of 7
आयशा जुल्का
अक्षय कुमार और आयशा जुल्का
बॉलीवुड की टॉप और खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक रहीं आयशा जुल्का और अक्षय कुमार का नाम भी खूब जोड़ा गया। बॉलीवुड करियर के दौरान आयशा की जोड़ी अक्षय कुमार के साथ खूब जमी लेकिन उनके अफेयर के चर्चे भी रहे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आयशा, अक्षय को लेकर सीरियस थीं मगर अक्षय उस वक्त सीरियस रिलेशनशिप के लिए तैयार नहीं थे।
विज्ञापन

3 of 7
akshay kumar
अक्षय और पूजा बत्रा
पूर्व मॉडल और एक्ट्रेस पूजा बत्रा का नाम भी खिलाड़ी कुमार के साथ जुड़ चुका है। पूजा फिलहाल बॉलीवुड में एक्टिव नहीं हैं, लेकिन उन्हें लोग फिल्म "विरासत" के कारण जानते हैं। पूजा के साथ जब अक्षय का नाम जोड़ा गया था तब पूजा काफी फेमस थी और उस समय की जानी मानी मॉडल थीं। पूजा जहां अक्षय के साथ रिलेशन को लेकर सीरियस थीं, वहीं कुछ लोगों का कहना था कि अक्षय ने आगे बढ़ने के लिए उनका इस्तेमाल किया था। कुछ समय बाद दोनों अलग हो गए।

4 of 7
Akshay Shilpa
अक्षय और शिल्पा
ट्विंकल खन्ना से शादी से पहले कई लड़कियां अक्षय की जिंदगी में आई और गईं। शादी करने से पहले अक्षय लड़कियों से सगाई करने के लिए भी मशहूर थे। ऐसा ही कुछ हुआ शिल्पा शेट्टी के साथ। 90 के दशक में अक्षय और शिल्पा बॉलीवुड के हॉट कपल में से एक थे। शिल्पा शेट्टी ने खुद यह बात स्वीकारी थी कि उन्होंने और अक्षय ने मंगनी तक कर ली थी, लेकिन बाद में दोनों में दूरियां बढ़ती चली गईं।
विज्ञापन

5 of 7
akshay kumar raveena tandon
अक्षय और रवीना
रवीना टंडन के साथ अक्षय का लव अफेयर लंबे समय तक चर्चा में रहा। दोनों ने कई फिल्में साथ-साथ कीं।  इन दोनों के बीच प्यार फिल्म मोहरा की शूटिंग के दौरान हुआ था। रवीना टंडन अपने दौर की बेहद ग्लैमरस एक्ट्रेस मानी जाती थीं लेकिन रवीना का दिल आया अक्षय कुमार पर। उस दौरान रवीना टंडन से अफेयर की खबरें इतनी बढ़ गई थीं कि लोगों को लगने लगता था कि अक्षय जल्द ही रवीना से शादी करने जा रहे हैं।
विज्ञापन

6 of 7
bollywood flashback akshay kumar rekha raveena tandon
इतना ही नहीं अक्षय कुमार का नाम तो अपने से बड़ी और खूबसूरत एक्ट्रेस रेखा के साथ भी जुड़ा। कहा जाता है दोनों के बीच फिल्म 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी' की शूटिंग के दौरान करीबियां बढ़ीं। यह अफेयर बॉलीवुड के सबसे चौंकाने वाले अफेयर्स में से एक माना जाता है। इसके बाद अक्षय का नाम ट्विंकल से जुड़ा। दोनों "जुल्मी" और "इंटरनेशनल खिलाड़ी" फिल्में साथ-साथ कर रहे थे, ट्विंकल को अक्षय भा गए। कहा जाता है कि अक्षय ट्विंकल से शादी करने के मूड में नहीं थे, लेकिन ट्विंकल की मां डिपंल कपाड़िया के दबाव के आगे अक्षय कुमार को झुकना पड़ा और फिर दोनों ने शादी कर ली।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
akshay priyanka
शादीशुदा अक्षय कुमार के साथ प्रियंका का नाम तब जुड़ा था जब उन्होंने ‘अंदाज’, ‘मुझसे शादी करोगी’, ‘ऐतराज’ और ‘वक्तः रेस अगेंस्ट टाइम’ जैसी फिल्मों में साथ नजर आए।  इस अफेयर पर दोनों इस बारे में हमेशा चुप रहे, लेकिन कहा गया कि अक्षय की पत्नी ट्विंकल ने उन्हें प्रियंका के साथ काम करने से रोक दिया। बाद में अक्षय ने प्रियंका से दूरी बना ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें