फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय कुमार के हमशक्ल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाईं, फैंस बोले- 'बार-बार जूम करके देख रहे हैं'

Thu, 29 Aug 2019 12:09 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
akshay kumar - फोटो : social media
अक्षय कुमार की फिल्म 'मिशन मंगल' बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है । हाल ही में उन्होंने लंदन से अपनी मां के साथ एक वीडियो शेयर किया था । उनका ये वीडियो फैंस ने काफी पसंद किया । अब अक्षय कुमार के हमशक्ल की तस्वीर सामने आने के बाद वो इंटरनेट पर छाए हुए हैं ।
विज्ञापन

2 of 5
akshay kumar - फोटो : social media
अक्षय कुमार का ये हमशक्ल जम्मू कश्मीर के श्रीनगर का रहने वाले है । उनका नाम माजिद मीर है । वो सुनील गावस्कर के बहुत बड़े फैन हैं और रोज़ाना उनकी तरह हैट पहनकर रखते हैं । एक चैनल के असोसिएट एडिटर ने माजिद के साथ एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी । 

अक्षय के बेटे को कभी लोगों ने बताया था 'तेरे नाम' का राधे, अब नए लुक से कर दिया हैरान
विज्ञापन

3 of 5
akshay kumar - फोटो : social media
उन्होंने तस्वीर के साथ लिखा, “सुनील गावस्कर के एक कश्मीरी फैन से मिला । माजिद मीर कश्मीर में रोजाना इस टोपी को पहनते हैं ।” तस्वीर को देखने के बाद लोग कहने लगे कि ये तो अक्षय कुमार के हमशक्ल हैं । यूजर्स ने पूछा- 'क्या यह अक्षय कुमार हैं ।' लोग इस फोटो को जूम करके देख रहे हैं । 
 

 

4 of 5
akshay kumar - फोटो : social media
एक और यूज़र ने कमेंट किया, “वैसे ये भाईसाहब सुनील गावस्कर के फैन कम और अक्षय कुमार का बुढापा ज़्यादा लग रहे हैं ।” फिलहाल अक्षय कुमार का अपने इस हमशक्ल पर कोई रिएक्शन नहीं आया है । बता दें कि अक्षय कुमार दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाने वाले एक्टर्स की फोर्ब्स की सूची में 467 करोड़ रुपये की कमाई के साथ चौथे पायदान पर आ गए हैं। 
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
akshay kumar - फोटो : social media
'मिशन मंगल' के बाद अक्षय की फिल्म 'हाउसफुल 4', 'गुड न्यूज', 'सूर्यवंशी', 'लक्ष्मी बॉम्ब', 'बच्चन पांडे' और 'पृथ्वी राज चौहान' लाइन में हैं । अपनी इन फिल्मों को लेकर अक्षय ने कहा था, 'अगर ये फिल्में चल गईं तो अच्छा है । वरना कोई कुछ नहीं कर सकता ।'
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें