फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब अक्षय का पलटवार, 'लक्ष्मी बम' की रिलीज डेट आगे बढ़ाकर ईद पर देंगे सलमान को टक्कर

Mon, 26 Aug 2019 07:00 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Salman Khan, Akshay Kumar
आज सुबह ही खबर आई है कि सलमान खान ने अपनी फिल्म 'इंशाअल्लाह' की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी है। अगले साल ईद पर सलमान किक 2 को रिलीज करने की तैयारी में हैं। इस बीच अक्षय कुमार ने अपनी निर्माणाधीन फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब की की रिलीज की तारीख बदलकर अगले साल की ईद कर दी है। ईद के साथ-साथ सलमान का इरादा क्रिसमस पर भी कब्जा करने का है। सलमान ने बताया कि अगले साल ईद और क्रिसमस पर भी उनकी फिल्म रिलीज होगी। अब अक्षय कुमार ने सलमान खान पर पलटवार करते हुए एक चौंका देने वाला फैसला किया है।
विज्ञापन

2 of 4
Salman Khan, Akshay Kumar
अक्षय ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'लक्ष्मी बम' की रिलीज डेट आगे बढ़ाकर अगले साल ईद पर कर दी है। इसका मतलब ये है कि अगले साल ईद पर हिंदी सिनेमा के दो बड़े स्टार्स के बीच टक्कर देखने को मिलेगी। अगले साल ईद पर सबसे पहले अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म 'सूर्यवंशी' रिलीज करने का एलान किया था। लेकिन सलमान खान ने फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी को घर बुलाया और फरमान सुनाया कि वह 'सूर्यवंशी' की रिलीज ईद से पहले करने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
Raghava Lawrence, Akshay Kumar - फोटो : social media

अब 'सूर्यवंशी' अगले साल 27 मार्च को रिलीज होगी। वहीं 'लक्ष्मी बम' पहले 5 जून 2020 को रिलीज हो रही थी। जिसकी रिलीज अब अगले साल ईद पर कर दी गई है। इस फिल्म में अक्षय कुमार किन्नर का किरदार निभाएंगे। 'लक्ष्मी बम' साउथ की सुपरहिट हॉरर फिल्म 'कंचना' का रीमेक है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ कियारा आडवाणी लीड रोल में हैं।

विज्ञापन

4 of 4
akshay kumar - फोटो : social media

फिल्म की कहानी राघव नामक एक डरपोक आदमी के इर्द गिर्द घूमती है, जिसे एक ट्रांसजेंडर महिला की आत्मा अपने वश में कर लेती है और उसके माध्यम से वह आत्मा उन लोगों से बदला लेती है, जिन लोगों ने उसकी जिंदगी तबाह की थी। फिल्ममेकर इस समय फिल्म के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें