फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या है 83 और लक्ष्मी बॉम्ब के सीधे ओटीटी पर रिलीज होने की खबरों का सच, जानिए यहां एक क्लिक में

Sat, 25 Apr 2020 07:41 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
लक्ष्मी बॉम्ब - फोटो : amar ujala, mumbai
हिंदी सिनेमा के हीरो नंबर वन रणवीर सिंह की अगली फिल्म 83 के निर्माताओं की इस फिल्म को सीधे दर्शकों के मोबाइल पर रिलीज करने की कोशिश तेज हो गई है। फिल्म के डिजिटल अधिकार खरीदने के लिए बोलियां लग रही हैं। अब तक इस फिल्म के लिए सबसे ऊंची बोली करीब डेढ़ सौ करोड़ रुपये की लगी है। लेकिन फिल्म की निर्माता रिलायंस एंटरटेनमेंट की ना के बाद ओटीटी वालों की नजर अब अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब पर पड़ी है।
विज्ञापन

2 of 5
laxmmi bomb - फोटो : social media
पिछले डेढ़ महीने में टेलीविजन के साथ साथ डिजिटल वीडियो स्ट्रीमिंग सेवाओं के ग्राहकों में तेजी से इजाफा हुआ है। जिस नेटफ्लिक्स को दो साल पहले अपना ग्राहक आधार बढ़ाने में दिक्कत हो रही थी, उसने इस साल के पहले तीन महीनों में ही करीब डेढ़ करोड़ से ज्यादा नए ग्राहक जोड़ लिए है। प्राइम वीडियो, हॉटस्टार और जी5 के ग्राहकों में भी काफी बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है। अब हर ओटीटी वाला इस साल की गर्मियों का बड़ा धमाका करना चाहता है, एक बड़े बजट की हिंदी फिल्म को सिनेमाघरों से पहले मोबाइल पर लाकर।
विज्ञापन

3 of 5
kapil dev, romi dev, ranveer singh, deepika padukone - फोटो : social media
हॉलीवुड की कुछ बड़े बजट की फिल्में जैसे ऑनवर्ड, स्कूब आदि के सीधे ओटीटी पर रिलीज होने की खबरें मुंबई में आने के बाद से ही ये हंगामा शुरू हुआ है। 83 को देखने वाले भी करोड़ों में हैं। हॉटस्टार खेल के मामले में भारत का नंबर वन ओटीटी है और इसके पास फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करने क बाद सिनेमाघरों तक ले जाने के लिए डिजनी की पूरी वितरण चेन भी है। लेकिन 83 को दिए गए ऑफर पर अभी सब चुप है। रिलायंस एंटरटेनमेंट के अधिकारी सर्दियों तक इंतजार करने की बात कह रहे हैं।

4 of 5
Bachchan Pandey and Laxmmi Bomb - फोटो : file photo
उधर, अक्षय कुमार की मार्केटिंग और पीआर टीम पूरी ताकत से उनकी ब्रांडिंग तेज कर चुकी है। हर दिन उनकी टीम एक नया सुर्रा छोड़ती है, अंदरखाने की खबर ये है कि ये सब लक्ष्मी बाम्ब का रेट बढ़ाने के लिए हो रहा है। यहां भी नाम डिजनी प्लस हॉट स्टार का ही सबसे आगे है। निर्माताओं को आशा है कि ये फिल्म जून तक तैयार हो जाएगी। फिलहाल देश में 3 मई तक लॉकडाउन लागू रहेगा। फिर भी सोशल डिस्टेंसिंग को बनाए रखने के लिए सिनेमाघरों का शुरू होना मुश्किल लगता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
AB Aani CD - फोटो : ट्विटर
इस स्थिति को भांपते हुए फिल्म की पूरी टीम इसे सीधे इंटरनेट पर रिलीज करने पर विचार कर रही है। अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब 2011 में आई तमिल फिल्म कंचना की रिमेक है। इसे रिलीज करने की तारीख 22 मई तय की गई थी। अक्षय की इस फिल्म से पहले अमिताभ बच्चन की मराठी फिल्म एबी आणि सीडी और इरफान खान की फिल्म अंग्रेजी मीडियम भी डिजिटली रिलीज हो चुकी हैं। इन दोनों फिल्मों के अलाव प्रियमणि की फिल्म अतीत और दर्शन रावल की फिल्म बम्फाड़ भी सीधे ओटीटी पर ही रिलीज हुईं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें