फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4 दिन में ही बजट के करीब पहुंची अक्षय कुमार की 'केसरी', पहले वीकेंड में कलेक्शन दमदार

Mon, 25 Mar 2019 12:08 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Kesari - फोटो : file photo
अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी' (Kesari) बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है। इस फिल्म को रिलीज हुए महज 4 दिन हुए हैं और फिल्म बजट निकालने के करीब पहुंच गई है। खास बात यह है कि इस फिल्म के आसपास रिलीज फिल्में अभी भी कलेक्शन जुटा रही हैं उसके बावजूद 'केसरी' को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। कलेक्शन को देखकर ऐसा माना जा रहा है कि 'केसरी' फिल्म अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की बड़ी हिट साबित हो सकती है।
विज्ञापन

2 of 5
kesari - फोटो : social media
बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक 'केसरी' (Kesari) फिल्म पहले हफ्ते 78 से 79 करोड़ का कलेक्शन जुटाने में कामयाब हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक 'केसरी' (Kesari) ने रविवार को 21-22 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक इस फिल्म ने गुरुवार को 21.06 करोड़, शुक्रवार को 16.70 करोड़, शनिवार को 18.75 करोड़ का कलेक्शन किया। यानी कि तीन दिन में फिल्म ने 56.51 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक रविवार के कलेक्शन को मिलाकर 'केसरी' फिल्म अब तक कुल 78.51 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है।
 

 
विज्ञापन

3 of 5
Kesari - फोटो : file photo
कलेक्शन के मुताबिक इस फिल्म की ओपनिंग जबरदस्त रही। वहीं लगातार चार दिनों में इस फिल्म के कलेक्शन में बढ़ोतरी देखी जा रही है। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के लिए साल 2018 काफी अच्छा रहा था अब इस फिल्म के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत अच्छी रही। 'केसरी' फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा परिणीति चोपड़ा मुख्य किरदार में हैं। धर्मा प्रोडक्शन के तहत बनी इस फिल्म को अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया है।

4 of 5
Kesari - फोटो : file photo
'केसरी' (Kesari) फिल्म की कहानी सारागढ़ी में 21 सिख योद्धाओं की है जिन्होंने 10 हजार आक्रमणकारियों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। 'केसरी' को देश में कुल 3,600 स्क्रीन और विदेशों में इसे कुल 600 स्क्रीन मिले हैं। कुल मिलाकर फिल्म 4,200 स्क्रीन पर रिलीज हुई है जबकि फिल्म का बजट करीब 80 करोड़ रुपये है। अक्षय कुमार की आखिरी रिलीज फिल्म '2.0' है। इससे पहले 'पैडमैन' फिल्म में नजर आए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
padman - फोटो : file photo
2.0 को तो बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक रिस्पांस मिला था। वहीं 'पैडमैन' (Padman) फिल्म सामाजिक विषय पर आधारित फिल्म थी। इस फिल्म के जरिए अक्षय कुमार ने दिखाया था कि पीरियड के दौरान महिलाओं को किस तरह की समस्या होती है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका में थीं। इस फिल्म को आर बाल्की ने डायरेक्ट किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें