फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9 साल बाद बनेगी अक्षय कुमार और करीना कपूर की जोड़ी, दिलजीत-कियारा भी आएंगे नजर

Mon, 16 Jul 2018 12:28 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 1
करीना
अक्षय कुमार और करीना कपूर की जोड़ी करण जौहर के प्रॉडक्शन में बनने वाली एक फिल्म में नजर आएगी। फिल्म का टाइटल अभी तय नहीं हुआ है लेकिन अक्षय को फिल्म की कहानी पसंद आई है और जल्द ही वह इस फिल्म को लॉक करेंगे। फिल्म में वह करीना कपूर के पति भूमिका में होंगे।

अक्षय-करीना के अलावा इस फिल्म में एक और जोड़ी होगी दिलजीत दोसांज और कियारा आडवाणी की। खबरों की मानें तो धर्मा प्रॉडक्शन के निर्देशक राज मेहता के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म की कहानी दो कपल्स के रिश्ते पर आधारित होगी। 

बता दें इससे पहले करीना अक्षय की 'राउडी राठौर' और 'गब्बर इज बैक' में कैमियो कर चुकी हैं लेकिन बतौर हीरोइन नौ साल बाद अक्षय के साथ उनकी ये पहली फिल्म होगी। आखिरी बार दोनों ने 'कमबख्त इश्क' में साथ काम किया था।

'वीरे दी वेडिंग' में ग्लैमरस रोल से कमबैक कर चुकीं करीना इस फिल्म में मां के किरदार में दिखेंगी। ये फिल्म एक ऐसे मैरिड कपल की कहानी जो अब फैमिली प्लानिंग का सपना संजोए हुए है। दिलजीत की इस शुक्रवार सूरमा रिलीज हुई है। फिलम बॉक्सऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें