बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म गुड न्यूज का जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में अक्षय के साथ करीना कपूर खान, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। ऐसे में इन सितारों और इस फिल्म के दर्शकों के लिए बुरी खबर है। फिल्म गुड न्यूज के खिलाफ हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर हुई है।