फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2 साल पहले अक्षय कुमार ने लांच की थी ये स्कीम, अब मृतक स्टंटमैन के परिवार को मिले 20 लाख

Mon, 01 Apr 2019 01:52 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार ने स्टंट आर्टिस्ट्स के लिए साल 2017 में इंश्योरेंस स्कीम लांच की थी। इसके तहत हाल ही में एक स्टंटमैन अब्दुल सत्तार मुन्ना के परिवार को 20 लाख रुपये मिले है। दो साल पहले अब्दुल की एक कार दुर्घटना में मौत हो गई थी। 
विज्ञापन

2 of 5
Akshay Kumar - फोटो : social media
अब्दुल एक मलयालम फिल्म के सेट पर जा रहे थे जब उनकी कार का एक्टिडेंट हो गया था। 2 साल पहले उठाए अक्षय कुमार के इस कदम के कारण आज मृत के परिवार को इस स्कीम का लाभ मिल सका है।
विज्ञापन

3 of 5
akshay kumar
मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक मूवी स्टंट आर्टिस्ट असोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी एजाज गुलाब ने अक्षय कुमार से सीनियर स्टंट आर्टिस्ट के परिवार के लिए मदद मांगी थी। दो साल पहले किसी स्टंटमैन के परिवार को 20 लाख रुपये मुआवजा मिलना नामुनकिन था। अब अक्षय कुमार ने लगभग 550 स्टंटमैन के लिए इंश्योरेंस पॉलिसी की शुरुआत की है। 

4 of 5
akshay kumar
इस स्कीम को लांच करने के दौरान अक्षय ने कहा था- वह एक स्टंटमैन पहले हैं और एक्टर बाद में। अक्षय ने कहा था स्टंटमैन और वुमन का काम सबसे ज्यादा कठिन और मेहनतवाला होता है वो अपनी जिंदगी को रिस्क पर रखकर काम करते हैं। इसलिए उनके काम को और प्रोत्साहित करने के लिए ये स्कीम लाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kesari - फोटो : file photo
वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय की फिल्म केसरी हाल ही में रिलीज हुई है। फिल्म को दर्शक पसंद कर रहे हैं। इसके बाद अक्षय के पास 'गुड न्यूज', 'मिशन मंगल', 'हाउसफुल 4' और 'सूर्यवंशी' जैसी फिल्में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें