अक्षय कुमार की अगली फिल्म 'सूर्यवंशी' है । इसका ट्रेलर कल यानी सोमवार को रिलीज हुआ है । दर्शकों ने ट्रेलर पसंद किया है और अब फिल्म रिलीज होने का इंतजार है । इस फिल्म को रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया है । अक्षय के साथ फिल्म में रणवीर सिंह और अजय देवगन भी नजर आएंगे । अक्षय फिल्म में एक पुलिसवाले की भूमिका निभा रहे हैं । अक्षय ने पहले भी कई बार कॉप ड्रामा की हैं जो सुपरहिट रही हैं । आइए नजर डालते हैं अक्षय की उन फिल्मों पर जिसमें पुलिस की भूमिका निभा अक्षय ने दर्शकों का दिल जीता....
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
Raveena Tandon Akshay Kumar
- फोटो : file photo
मोहरा (1994)
अपने करियर के शुरुआती दौर में अक्षय कुमार ने फिल्म 'मोहरा' की थी । फिल्म में अक्षय के अलावा सुनील शेट्टी, नसीरुद्दीन शाह और रवीना टंडन थे । इस फिल्म के गाने 'तू चीज बड़ी है मस्त' और 'टिप टिप बरसा पानी' बहुत हिट हुए थे ।
विज्ञापन
3 of 6
akshay kumar
- फोटो : social media
मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी (1994)
शिल्पा शेट्टी, सैफ अली खान और रागेश्वरी जैसे स्टार्स के साथ अक्षय कुमार ने ये फिल्म की थी । इस फिल्म में अक्षय ने मुंबई पुलिस ऑफिसर का रोल निभाया था । फिल्म में अक्षय के भाई को अंडरवर्ल्ड के लोग मरवा देते हैं । इसके बाद वो सैफ के साथ मिलकर बदला लेते हैं ।
4 of 6
Akshay Kumar
खाकी (2004)
इस फिल्म में अक्षय ने अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, ऐश्वर्या राय जैसे बड़े स्टार्स के साथ काम किया था । इसमें भी अक्षय एक पुलिस वाले बने थे । फिल्म के गाने 'वादा रहा' और 'दिल डूबा' बहुत हिट हुए थे ।
विज्ञापन
5 of 6
Rowdy Rathore
- फोटो : file photo
राउडी राठौर (2012)
प्रभुदेवा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय एक आईपीएस ऑफिसर थे । फिल्म में अक्षय ने पहली बार सोनाक्षी सिन्हा के साथ काम किया था । यह फिल्म सुपरहिट हुई थी और इसके गाने भी दर्शकों ने पसंद किए थे ।
इस फिल्म में अक्षय अपनी प्रेमिका से शादी करने के लिए एक नकली पुलिस वाले बन जाते हैं । फिल्म में अभिनेत्री आसिन ने भी अहम भूमिका निभाई थी । इस फिल्म में हिमेश रेशमिया, राज बब्बर, मुकेश ऋषि और मिथुन चक्रवर्ती जैसे कलाकारों ने काम किया था ।