पिता जीवन का वो एहसास है जो आपको जीने की शक्ति देता है। अपने विवेक से आपकी सोच को तैयार करता है। जब आप गलत रास्ते पर चलते हैं तो वो आपको सही दिशा देता है। रविवार को फादर्स डे के मौके पर सोशल मीडिया पर कई भावुक संदेश देखने को मिले। लोग अपने पिता की तस्वीरें साझा कर बता रहे थे कि उनकी जिंदगी में पिता ने कैसे रंग भर दिए। बॉलीवुड के लिए इस बार फादर्स डे काफी खास रहा। इस मौके पर अभिनेता अक्षय कुमार ने भी एक पोस्ट साझा किया जिसने सबका ध्यान खींचा।