फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजय देवगन को लेकर भावुक हुए अक्षय, क्या गंजे व्यक्ति से शादी करेंगी यामी? पांच खबरें

Wed, 13 Nov 2019 05:41 PM IST
Avinash Pal एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
यामी गौतम, अक्षय कुमार - फोटो : Social Media
बॉलीवुड के गलियारों में रोज कुछ ना कुछ तो होता ही रहता है। कभी किसी को शूटिंग के दौरान चोट लग जाती है तो किसी का दिल टूट जाता है। कोई फिल्मों के पोस्टर रिलीज करता है तो कोई सेलेब छुट्टियां मना रहा होता है। ऐसे में हर एक खबर को आप तक पहुंचाना हमारा काम है। हम आपको यहां फटाफट बताएंगे, आज की पांच खबरें।
विज्ञापन

2 of 6
ajay devgn - फोटो : social media
अजय को लेकर अक्षय हुए इमोशनल
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन जल्द ही फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म अजय के करियर की 100वीं फिल्म होगी। इसे लेकर उनके दोस्त और बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इमोशनल हो गए। अक्षय ने अजय को उनकी 100वीं फिल्म की बधाई देते हुए पोस्ट किया है। पोस्ट में अक्षय ने लिखा है, 'हमने इस इंडस्ट्री में साथ अपने सफर की शुरुआत की थी। 30 साल पहले और इस दौरान मैंने तुम्हें मजबूती से कदम दर कदम आगे बढ़ते देखा है। तानाजी : द अनसंग वॉरियर के साथ आप शतक लगाने वाले हैं, आपको ढेर सारा प्यार और सौभाग्य की शुभकामनाएं। ऐसे ही चमकते रहो मेरे दोस्त।'
 

 
विज्ञापन

3 of 6
Pagalpanti Trailer Review - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
फिल्म 'पागलपंती' का दूसरा ट्रेलर जारी
जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म 'पागलपंती' दूसरा ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ये एक मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म है। ट्रेलर देख आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। इसे देखकर आपको फिल्म के एंटरटेनिंग होने की झलक दिखाई देगी। इससे पहले फिल्म के डायरेक्टर अनीस बज्मी इसका एक छोटा सा टीजर शेयर कर चुके हैं। बता दें कि अनीस बज्मी के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में जॉन अब्राहम के साथ इलियाना डिक्रूज, अनिल कपूर, अरशद वारसी, पुलकित सम्राट, कृति खरबंदा, सौरभ शुक्ला भी नजर आएंगे।

4 of 6
madhubala
इम्तियाज अली बनाएंगे मधुबाला की बायोपिक
जब वी मेट, रॉकस्टार, हाइवे जैसी सुपरहिट फिल्में बनाने वाले डायरेक्टर इम्तियाज अली जल्द ही बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री मधुबाला के जीवन पर आधारित फिल्म बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म के लिए उन्होंने मधुबाला की बायोपिक के राइट्स भी खरीद लिए हैं। हालांकि अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि इम्तियाज फिल्म बनाने वाले हैं वेब सीरीज।
विज्ञापन

5 of 6
रणबीर कपूर
गुरुद्वारे में मत्था टेकने पहुंचे रणबीर कपूर
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग में बिजी हैं। गुरु नानक जयंती पर अपने बिजी शेड्यूल से थोड़ा वक्त निकालकर रणबीर उल्हासनगर के गुरुद्वारे पहुंचे। रणबीर यहां सफेद रंग की शर्ट और माथे को ढके हुए नजर आए। रणबीर को देखकर उनके फैन्स भी उत्साहित हो गए और उनकी एक झलक पाने को बेताब दिखे। बता दें कि रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र 25 दिसंबर को रिलीज होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
yami gautam
गंजे व्यक्ति से शादी के सवाल पर एक्ट्रेस ने दिए ऐसा जवाब
फिल्म बाला में आयुष्मान खुराना के साथ लीड रोल में दिख रहीं एक्ट्रेस यामी गौतम से सवाल किया गया कि वो क्या वो किसी गंजे व्यक्ति से शादी करेंगी? इस पर एक्ट्रेस ने जवाब में कहा, 'हां क्यों नहीं अगर मेरी लाइफ में किसी गंजे व्यक्ति की एंट्री होती है तो मुझे कोई दिक्कत नहीं होगी।' बता दें कि फिल्म बाला ने पांच दिनों में करीब 61 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है, जबकि फिल्म का बजट केवल 25 करोड़ रुपये था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें