फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेंगलुरु में लड़की के साथ छेड़छाड़ से अक्षय कुमार का खून खौला, कहा- इससे अच्छे तो जानवर हैं

Fri, 06 Jan 2017 12:55 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
अक्ष्‍ाय कुमार
बेंगलुरु में 31 दिसंबर की रात को न्यू ईयर सेलीब्रेट करके लौट रही लड़की से हुई छेड़छाड से पूरा देश हिल गया। हर किसी ने इस घटना की कड़ी आलोचना की। यहां तक कि बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने भी इसकी निंदा करते हुए इसे शर्मनाक और डरावना बताया है। 
विज्ञापन

बेंगलुरु में लड़की के साथ छेड़छाड़ से अक्षय कुमार का खून खौला, कहा- इससे अच्छे तो जानवर हैं

2 of 5
अक्ष्‍ाय कुमार
वहीं अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी इस घटना को घिनौना कहा है। इस वीडियो से अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्हें इस घटना से काफी परेशानी हुई है। उन्होंने इंसानियत पर अंगुली उठाई और लड़कियों के छोटी स्कर्ट पहनने और देर से घर आने वालों को भी फटकारा है।
विज्ञापन

बेंगलुरु में लड़की के साथ छेड़छाड़ से अक्षय कुमार का खून खौला, कहा- इससे अच्छे तो जानवर हैं

3 of 5
अक्ष्‍ाय कुमार
उन्होंने कहा, 'अगर सोचो आपकी बीवी, बहन या बेटी के साथ कुछ ऐसा होता तो क्या आपका खून नहीं खौलता।' इस घटना से उनका मन अशांत हैं। उन्होंने कहा कि एक वक्त ऐसा भी आएगा जब लड़कियां पलट कर आपको जवाब देंगी तो आप इस दुनिया में ही नहीं रहेंगे। साथ ही उन्होंने अबू आजमी पर भी अपना गुस्सा निकला।

बेंगलुरु में लड़की के साथ छेड़छाड़ से अक्षय कुमार का खून खौला, कहा- इससे अच्छे तो जानवर हैं

4 of 5
अक्ष्‍ाय कुमार
बता दें कि छेड़खानी पर SP नेता अबू आजमी ने अपने बयान में ‘जहां शक्कर वहां चींटी’ शब्द को दोहराया था। साथ ही लड़कियों के छोटी स्कर्ट पहनने पर भी आपत्ति जताई। अक्षय ने कहा कि लोगों में इंसानियत मरती जा रही है इसलिए लड़की को बचाने कोई नहीं आया जबकि आस-पास काफी लोग थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बेंगलुरु में लड़की के साथ छेड़छाड़ से अक्षय कुमार का खून खौला, कहा- इससे अच्छे तो जानवर हैं

5 of 5
अक्ष्‍ाय कुमार
अक्षय का कहना है कि हम पीछे जा रहे हैं। इंसानों से जानवर की तरफ। बल्कि जानवर से भी गए गुजरे हो गए हैं क्योंकि जानवर भी इससे अच्छे होते हैं। अक्षय ने कहा है कि उन्हें इंसान होने पर शर्म आती है। उन्होंने यह भी कहा कि न्यूज पर CCTV फुटेज देख कर उनका खून खौल उठा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें