'गोल्ड' और 'सत्यमेव जयते' फिल्म का तीसरे दिन का कलेक्शन आ चुका है जो कि बेहद चौंकाने वाला है। 'सत्यमेव जयते' फिल्म ने पहले दिन बुधवार को 20.52 करोड़ और गुरुवार को 7.92 करोड़, शुक्रवार को 8 करोड़ कमाए। शनिवार के कलेक्शन को मिलाकर जॉन अब्राहम की 'सत्यमेव जयते' ने अब तक कुल 36.44 करोड़ की कमाई की है।
वहीं अक्षय कुमार की 'गोल्ड' फिल्म ने पहले दिन 25.25 करोड़ और दूसरे दिन 8 करोड़ और शुक्रवार को 10 करोड़ की कमाई की। ऐसे में गोल्ड फिल्म का कलेक्शन मिलाकर कुल 43.25 करोड़ है।