अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी की तस्वीरें शेयर की है जिसमें वे एक साइकिल पर बैठ सवारी कर रही हैं, जिस साइकिल पर अक्षय अपनी बेटी को सैर करवा रहे हैं वो कोई आम साइकिल नहीं है...
विज्ञापन
2 of 5
Nitara
बॉलीवुड में खिलाड़ी कुमार के नाम से पहचान रखने वाले अक्षय कुमार एक एक्टर ही नहीं अच्छे पिता भी साबित हो रहे हैं। इस बात का सबूत है कि उन्होंने इस चिल्ड्रंस डे पर अपनी बेटी नितारा को साइकिल की सवारी करवाई और इस खूबसूरत पल को कैमरे में कैद कर उन्होंने अपने चाहनेवालों के लिए इंस्टाग्राम पर शेयर भी किया है।
विज्ञापन
3 of 5
Film Gold
तड़के सुबह 4 बजे उठने वाले अक्षय कुमार अपना काम ही नहीं बल्कि घर को भी पूरा समय देने से पीछे नहीं हटते हैं। दरअसल, अक्षय की आने वाली फिल्म 'पैडमैन' में जिस साइकिल पर अक्षय पोस्टर में दिखाई दे रहे हैं। उसी साइकिल पर अक्षय ने अपनी बेटी नितारा को बैठाकर खूब इंज्वाय करवाया है। ये बात उस वक्त की है जब वे फिल्म की शूटिंग कर रहे थे।
4 of 5
Akshay Kumar
अक्षय ने फोटो शेयर करते वक्त एक खूबसूरत लाइन भी लिखी है। उन्होंने लिखा कि' ये छोटी सी खूबसूरत लिल ह्यूमन बींग मेरी लाइफ लाइन है।' बता दें कि नितारा ने 'पैडमेन' की साइकिल पर बैठने की जिद की थी और बेटी की जिद को पूरा करने के लिए खिलाड़ी कुमार ने एक पल का भी वक्त नहीं लिया।
बता दें कि वैसे भी आजकल नितारा साइकिल चलाना सीख रही हैं। अक्षय का मानना है कि बच्चे खूबसूरत और बेहतर जिंदगी की सबसे बड़ी जरुरत हैं। नितारा 6 साल की हो चुकी हैं। आपको ये भी बता दें कि अक्षय जल्द ही फिल्म 'पैडमैन', '2.0' और 'गोल्ड' में नजर आने वाले हैं।