अक्षय कुमार के लिए साल 2022 कुछ खास नहीं रहा। पहले बच्चन पांडे, फिर सम्राट पृथ्वीराज और अब रक्षा बंधन...अभिनेता की बैक-टू-बैक तीन फिल्में फ्लॉप रहीं। हालांकि, खिलाड़ा कुमार ने हार नहीं मानी। 'रक्षा बंधन' की रिलीज के मात्र 22 दिनों बाद वह एक और फिल्म लेकर दर्शकों के पास पधारे। लेकिन, इस बार उन्होंने सिनेमाप्रेमियों से सिनेमाघरों में नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफाॅर्म पर मुलाकात की। अक्षय कुमार के इस निर्णय की वजह से वह चौथी फ्लॉप फिल्म देने से बच गए। इनफैक्ट, यह फिल्म 2022 में रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्मों में सबसे ज्यादा रेटिंग पाने वाली फिल्म बन गई है।