फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 5 वजहों से बॉक्स ऑफिस पर Toilet: एक प्रेम कथा को मिल रहा फीका रिस्पॉन्स

Sun, 13 Aug 2017 06:51 PM IST
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
विज्ञापन
1 of 5
Toilet- Ek Prem Katha
1. बाहुबली-2 ने बिगाड़ा खेल

फिल्म 'बाहुबली 2' के बाद बॉक्स ऑफिस को पिछले कुछ महीनों में निराशा ही हाथ लगी है। चाहे वो सलमान खान की 'ट्यूबलाइट' हो या फिर शाहरुख खान की 'जब हैरी मेट सेजल' सभी दर्शकों को थियेटर तक खीचकर लाने में कुछ खास सफल नहीं हो पाई। ऐसे में लोगों को अक्षय कुमार की 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' से बहुत अपेक्षाएं हैं। लेकिन फिलहाल लोगों की उम्मीदों पर पानी फिरता दिख रहा है। अक्षय कुमार की फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है। 
विज्ञापन

2 of 5
टॉयलेट एक प्रेम कथा
2. न तो पूरा मनोरंज किया, न पाठ पढ़ा पाई फिल्म

बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स को देखें, तो दर्शकों पर इन दिनों स्टार पावर से ज्यादा फिल्म के कंटेंट का असर हो रहा है। इस मामले में 'टॉयलेट: एक प्रेमकथा' बहुत मजबूत नजर नहीं आती है।
 
विज्ञापन

3 of 5
Toilet - Ek Prem Katha - Hindi
3. सरकारी प्रोपगंडा जैसी लगती है फिल्म
फिल्म मनोरंजन, सामाजिक संदेश और सरकारी प्रयासों की मिलीजुली कहानी है, जिसमें सरकारी प्रोपगंडे का बिगुल लगातार बजता रहता है, लेकिन सिरे से कोई ठोस बात नहीं उभरती। यह फिल्म कम और सरकारी प्रमोशन ज़्यादा लगती है।

4 of 5
toilet ek prem katha
4. इंटरवेल के बाद बोर करती है फिल्म

फिल्म का फर्स्ट हाफ तो जबरदस्त है, लेकिन सेकंड हाफ की कहानी धीरे-धीरे आगे बढ़ती दिखती है। दूसरे हिस्से में सरकार का ध्यान खींचने की कोशिश की गई है। शायद शहरी दर्शक इस समस्या से खुद को जोड़ नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टॉयलेट एक प्रेम कथा का पहला लुक - फोटो : self
5. कमाई के मामले में अक्षय की फिसड्डी फिल्म 

अभी तक की अक्षय कुमार की फिल्मों में से पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने के मामले में ये फिल्म आठवें नंबर पर रही। अक्षय कुमार की सबसे बड़ी ओपनर रही है सिंह इज ब्लिंग। फिल्म ने 20.67 करोड़ की ओपनिंग की थी।‘एयरलिफ्ट’ ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 128.1 करोड़ तो वहीं  ‘रूस्तम’ ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 127.49 करोड़ की कमाई की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें