भारत के 14वें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल को 26 मई को तीन साल होने जा रहे हैं। इन तीन सालों में मोदी का कार्यकाल काफी ऊतार-चढ़ाव भरा रहा। कभी उनके काम की तारीफ हुई तो कभी उनका फैसला लोगों को नहीं भाया लेकिन उनका एक फैसला ऐसा रहा है जिसने आम से लेकर खास तक को अपने साथ जोड़ लिया। वो फैसला था गांधी जयंती के दिन स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत करना। स्वच्छ भारत अभियान प्रधानमंत्री मोदी का सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है जिसकी शुरुआत उन्होंने 2 अक्टूबर 2014 में की थी। उनकी चाहत है कि 5 सालों में देश अपने इस लक्ष्य को पूरा कर ले ताकि साल 2019 में बापू की 150वी जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी जा सके।
विज्ञापन
2 of 5
'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' फिल्म
प्रधानमंत्री मोदी के इस अभियान से राजनेता से लेकर अभिनेता तक सभी जुड़े। हर किसी ने उनके सपने और लक्ष्य को पूरा करने के लिए श्रमदान किया। इस श्रमदान को बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार एक कदम आगे ले गए हैं। अक्षय ने प्रधानमंत्री मोदी के इस राजनीतिक सपने को लेकर एक फिल्म ही बना डाली।
विज्ञापन
3 of 5
'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' फिल्म
अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ प्रधानमंत्री मोदी के इसी अभियान पर बनी है। राजनीति पर तो बॉलीवुड में कई फिल्में आई हैं लेकिन ये पहली बार है जब किसी राजनेता के सपने पर किसी ने फिल्म बनाई हो। ये पहली फिल्म है जो सरकार के किसी अभियान से प्रेरित होकर बनाई जा रही है।
4 of 5
'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' फिल्म
‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ फिल्म में अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म की टैगलाइन है - स्वच्छता आजादी। प्रधानमंत्री के सपनों के इर्द-गिर्द बुनी गई ये कहानी उत्तर प्रदेश में आधारित है।
इस फिल्म के प्रमोशन के साथ-साथ अक्षय कुमार प्रधानमंत्री के अभियान का भी प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने प्रधानमंत्री से मिल उन्हें इस फिल्म के बारे में बताया। अक्षय के फिल्म का शीर्षक सुन खुद पीएम भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। वहीं उन्होंने मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के रेगवां गावं में उन्होंने एक टॉयलेट की खुदाई की थी।