डायरेक्टर आनंद एल राय
- फोटो : amar ujala
पता चला है कि आनंद एल राय पिछले कई महीनों से जिस बायोपिक की तैयारी करते रहे हैं, वह फिल्म होगी शतरंज में देश के पहले विश्व विजेता खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद की। 'तनु वेड्स मनु', 'रांझणा', 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' जैसी फिल्में निर्देशित कर चुक आनंद ने 'निल बटे सन्नाटा', 'शुभ मंगल सावधान', 'मुक्काबाज', 'मनमर्जियां', 'तुंबाड' जैसी फिल्मों का निर्माण भी किया है।
फिल्म 'जीरो' के फ्लॉप होने से उनके समीकरण फिल्म इंडस्ट्री में बिगड़े और पिछले दो साल से वह भी अपने हीरो शाहरुख की तरह शांत ही रहे।