फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय कुमार की 'मिशन मंगल' पर सरकार ने लिया बड़ा फैसला, इस राज्य में हुई टैक्स फ्री

Thu, 29 Aug 2019 09:22 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मिशन मंगल का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार की फिल्म 'मिशन मंगल' इन दिनों सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। फिल्म ने अभी तक 150 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है। दर्शकों और फिल्म समीक्षकों ने 'मिशन मंगल' की काफी तारीफ भी की है। ऐसे में महाराष्ट्र सरकार ने फिल्म को लेकर बड़ा फैसला किया है। 
विज्ञापन

2 of 5
mission mangal - फोटो : social media
अंग्रेजी वेबसाइट इकोनॉमिक्स टाइम्स की खबर के अनुसार महाराष्ट्र सरकार ने अक्षय कुमार की फिल्म 'मिशन मंगल' को टैक्स फ्री करने का फैसला किया है। खबर के मुताबिक सरकार ने ये फैसला ग्रामीण क्षेत्र में इस फिल्म को दिखाने के लिए लिया है, ताकि हर कोई भारत के मंगलयान की कहानी को जान सके। 

पढ़ें: अक्षय के बेटे को कभी लोगों ने बताया था 'तेरे नाम' का राधे, अब नए लुक से कर दिया हैरान
 
विज्ञापन

3 of 5
मिशन मंगल का एक सीन - फोटो : सोशल मीडिया
महाराष्ट्र सरकार के इस फैसले की काफी तारीफ हो रही थी। गौरतलब है कि फिल्म 'मिशन मंगल' के प्रमोशन के दौरान अक्षय कुमार ने कहा था कि उन्होंने ये फिल्म विशेष तौर पर बच्चों के लिए बनाई है, ताकि बच्चे इस फिल्म को देखकर वैज्ञानिक बनने के लिए प्रोत्साहित हो सकें। ऐसे में महाराष्ट्र सरकार द्वारा 'मिशन मंगल' को टैक्स फ्री कर देने से इसको ज्यादा से ज्यादा बच्चे देख सकेंगे। 

4 of 5
मिशन मंगल की स्टार कास्ट - फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि फिल्म 'मिशन मंगल' को रिलीज हुए 14 दिन हो चुके हैं। ये फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। बीते 14 दिन के अंदर अक्षय कुमार की इस फिल्म ने कमाई के मामले में कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े हैं। इस फिल्म ने अब तक करीब 172 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है। खास बात ये है फिल्म 'मिशन मंगल' ने महज 11 दिन में ही 150 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया था। 

पढ़ें: लंदन की सड़कों से मां के साथ अक्षय कुमार का वीडियो हुआ वायरल, यूजर्स बोले-'हमें आप पर गर्व है'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
mission mangal - फोटो : social media
इतना ही नहीं फिल्म 2.0 के बाद 'मिशन मंगल' अक्षय कुमार की दूसरी सबसे जल्दी 150 करोड़ रुपए कमाने वाली फिल्म बन गई है। बता दें कि फिल्म 'मिशन मंगल' में अक्षय कुमार के अलावा अक्षय कुमार, कीर्ति कुलहारी, विद्या बालन, सोनाक्षी सिन्हा, शरमन जोशी और तापसी पन्नू जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें