बॉलीवुड में पाइरेसी थमने का नाम नहीं ले रही है । फिल्में रिलीज होते ही लीक हो जाती हैं । हाल ही में अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी' रिलीज हुई थी । रिलीज के तीन दिन बाद ही ये फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई है । अक्षय कुमार खुद इस साइबर क्राइम को सपोर्ट ना करने की अपील कर चुके हैं ।
विज्ञापन
2 of 5
Akshay Kumar
- फोटो : social media
'केसरी' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है । फिल्म के लीक होने से मेकर्स को करोड़ों रुपए का नुकसान हो सकता है । सोशल मीडिया पर केसरी के लीक होने के बाद लोग इसे धड़ल्ले से डाउनलोड कर रहे हैं । बता दें कि ये फिल्म 21 मार्च को रिलीज हुई थी । फिल्म ने बंपर ओपनिंग की है।
विज्ञापन
3 of 5
Akshay kumar Kesari
ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने ट्वीट कर बताया कि साल 2019 में केसरी ने अभी तक की सबसे बड़ी ओपनिंग दी है। फिल्म ने कुल 22 करोड़ का बिजनेस किया है। केसरी को देश में कुल 3,600 स्क्रीन और विदेशों में इसे कुल 600 स्क्रीन मिले हैं। कुल मिलाकर फिल्म 4,200 स्क्रीन पर रिलीज हुई है जबकि फिल्म का बजट करीब 80 करोड़ रुपये है।
4 of 5
kesari
फिल्म की कहानी सारागढ़ी में 21 सिख योद्धाओं की है जिन्होंने 10 हजार आक्रमणकारियों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। धर्मा प्रोडक्शन के तहत बनी इस फिल्म को अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में अक्षय कुमार की एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है।
अक्षय के साथ परिणीति चोपड़ा भी लीड रोल में हैं । 'केसरी' से पहले अक्षय कुमार की '2.0' भी लीक हो गई थी । इसके अलावा 'उरी', 'गली ब्वॉय', 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' और 'मणिकर्णिका' जैसी फिल्में भी लीक होने से बच नहीं पाई हैं ।