अक्षय की फिल्म 'पैडमैन' 9 फरवरी 2018 को रिलीज होने वाली है। उससे पहले अक्षय अपनी फैमिली के साथ फुरसत के पल बिताने के लिए गोवा गए हुए हैं। इस बात का पता तब चला जब उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना ने पति अक्षय और बेटी नितारा की एक फोटो अपने इंटस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की।