फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#LadengeCoronaSe: पीएम नरेंद्र मोदी की मुहिम को मिला अक्षय कुमार का साथ, दान किए इतने करोड़ रुपये

Sat, 28 Mar 2020 05:35 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
akshay kumar with pm modi - फोटो : social media
कोरोना वायरस का कहर पूरे विश्व में देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां भारत में पीएम नरेंद्र मोदी ने इससे निपटने के लिए 15 अप्रैल तक लॉकडाउन के आदेश दिए हैं तो वहीं अलग अलग क्षेत्रों के सितारे भी इस मुसीबत के खिलाफ एकजुट होते नजर आ रहे हैं। ऐसे में अक्षय कुमार ने अब पीएम केयर्स फंड से कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में 25 करोड़ रुपये की मदद की है।
विज्ञापन

2 of 5
PM Narendra Modi with Akshay Kumar - फोटो : twitter@bjp4india
दरअसल हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर पीएम केयर्स फंड के बारे में पोस्ट किया। पीएम नरेंद्र मोदी के पोस्ट में इस बात की जानकारी दी गई है कि कैसे कोई भी शख्स आसानी से कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में आर्थिक मदद कर सकता है। इस पोस्ट में पीएम मोदी ने तमाम जरूरी जानकारियां साझा की हैं। इसके साथ ही पीएम मोदी ने बताया कि इस फंड का इस्तेामल भविष्य में होने वाले किसी समस्या के वक्त भी किया जा सकेगा।
 
विज्ञापन

3 of 5
pm modi and akshay kumar - फोटो : social media
पीएम मोदी के इस सोशल मीडिया पोस्ट को ही रिट्वीट करते हुए अक्षय कुमार ने इस बात की जानकारी दी कि वो इस केयर फंड में 25 करोड़ रुपये दान कर रहे हैं। अक्षय कुमार ने अपने पोस्ट में लिखा, 'ये एक ऐसा वक्त है जब किसी भी इंसान की जान की कीमत सबसे अधिक है। ऐसे में हमें वो सब कुछ करना है जो मदद के लिए जरूरी हो। ऐसे अहम वक्त में मैं अपनी सेविंग्स से 25 करोड़ रुपये की मदद करता हूं। क्योंकि जान है तो जहान है।'
 

4 of 5
Coronavirus in china - फोटो : Twitter
गौरतलब है कि पूरे विश्व में कोरोना वायरस का कहर देखने को मिल रहा है। अभी तक पूरी दुनिया में 595,953 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं भारत में संक्रमित मरीजों की संख्या 873 पहुंच चुकी है। इसके साथ ही भारत में कोरोना वायरस से अभी तक 19 मौतें हो चुकी हैं। हालांकि एक राहत की खबर ये है कि अभी तक देश में 66 लोग ठीक भी हो चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सूर्यवंशी - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं दूसरी ओर बात करें अक्षय कुमार के फिल्मी करियर की तो अक्षय कुमार की अगली फिल्म सूर्यवंशी है। फिल्म की रिलीज को कोरोना वायरस के चलते अनिश्चिकालीन तक के लिए टाल दिया गया है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ कटरीना कैफ नजर आएंगी। वहीं फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी कर रहे हैं। बता दें कि फिल्म में 'सिंबा' और 'सिंघम' का भी कैमियो देखने को मिलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें