अक्षय कुमार फिल्मों के अलावा रियल लाइफ में भी कई लोगों के लिए उनके हीरो हैं। असल जिंदगी में जब भी लोगों की उनकी जरूरत होती है वो मदद को आगे आ जाते हैं। खुलकर दान करने में वो हमेशा आगे रहते हैं। जब भी देश में पर कोई विपदा आती है, तो बॉलीवुड से अक्षय का हाथ मदद के लिए सबसे पहले उठता है। हाल ही में बिहार में आई बाढ़ के पीड़ितों की मदद के लिए अक्षय कुमार आगे आए हैं और उन्होंने एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की है।