फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: 25 करोड़ के बाद फिर मदद के लिए आगे आए अक्षय कुमार, अब बीएमसी की इतने करोड़ रुपये से की आर्थिक सहायता

Fri, 10 Apr 2020 12:40 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
akshay kumar - फोटो : social media
पूरा देश कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहा है। ऐसे में सिनेमा के सितारे मदद में कैसे पीछे रह सकते हैं। ऐसे में बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार एक बार फिर कोरोना के खिलाफ मैदान में उतर आए हैं। हाल ही में जहां अक्षय कुमार ने 25 करोड़ रुपये पीएम केयर्स फंड में डोनेट किए थे तो वहीं अब अक्षय ने बीएमसी (बृहन मुंबई महानगर पालिका) की मदद की है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : Social Media
दरअसल बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने बीएमसी की 3 करोड़ रुपये के साथ आर्थिक मदद की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षय कुमार ने डॉक्टर्स के लिए पीपीई (Personal protective equipment), मास्क और रेपिड टेस्ट किट खरीदने के लिए ये राशि उपलब्ध करवाई है। बता दें कि पीपीई एक ऐसी किट होती है जिसे पहनकर डॉक्टर कोरोना से संक्रमित मरीजों का इलाज करते हैं और इसकी मदद से वो इस संक्रमण की चपेट में आने से खुद को बचा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : Social Media
याद दिला दें कि हाल ही में अक्षय कुमार ने कोरोना के खिलाफ जंग में पीएम केयर्स फंड से जुड़कर 25 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता की थी। अक्षय ने ट्वीट करते हुए लिखा था, 'यह वह समय है जब हमारे लिए सिर्फ लोगों की जिंदगी की कीमत है।  इसके लिए हम जो कुछ भी कर सकते हैं हमें करना चाहिए। मैं अपनी बचत से @narendramodi जी के PM-CARES फंड में 25 करोड़ रुपये का योगदान करने की प्रतिज्ञा करता हूं। जान बचाओ, जान है तो जहान है।'
 

4 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं अक्षय कुमार के इस कदम की तारीफ पीएम मोदी ने करते हुए लिखा था, 'सराहनीय कदम, स्वस्थ भारत के लिए डोनेट करते रहिए।' बता दें कि अक्षय कुमार सिर्फ आर्थिक तौर पर ही नहीं बल्कि मानसिक तौर पर भी सभी को जागरुक करने की कोशिश कर रहे हैं। अक्षय सोशल मीडिया पर बार बार अपने फैंस से विनती कर रहे हैं कि वो घर पर रहें, सुरक्षित रहें और जो भी कोरोना के खिलाफ मैदान में हैं, उनको सपोर्ट करें। अक्षय ने कुछ और साथियों के साथ मिलकर हाल ही में एक गााना भी रिलीज किया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि हाल ही में अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर #DilSeThankYou नामक एक मुहिम भी शुरू की। जिसमें हैशटैग दिल से शुक्रिया के नाम से सभी सितारे न सिर्फ पुलिसकर्मियों को बल्कि हर उस शख्स को शुक्रिया कह रहा है जो घर के बाहर हैं ताकि बाकी लोग घर के अंदर सुरक्षित रहें।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें