फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या सच में अक्षय कुमार लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, एक्टर ने खुद बताया प्लान

Tue, 19 Mar 2019 03:33 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Akshay Kumar - फोटो : social media
कई दिनों ऐसी खबरें आ रही थीं कि फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार चुनाव लड़ सकते हैं। कहा जा रहा था कि वो भाजपा के टिकट पर पंजाब की वीवीआईपी सीट अमृतसर से चुनाव लड़ सकते हैं। लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर अक्षय कुमार ने अब अपना प्लान बता दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
Akshay Kumar - फोटो : amar ujala
अक्षय कुमार ने उनके चुनाव लड़ने की अटकलों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने साफ किया कि वो लोकसभा चुनाव में किसी भी पार्टी की तरफ से नहीं लड़ेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
Akshay Kumar - फोटो : social media
चंडीगढ़ में सोमवार को फिल्म 'केसरी' के प्रमोशन के लिए पहुंचे अक्षय कुमार ने मीडिया से बातचीत की और तब पत्रकारों ने उनसे पूछा गया कि क्या आपका राजनीति में आने का कोई प्लान है? 

4 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला
इसके जवाब में अक्षय कुमार ने मजाकिया लहजे में कहा- 'राजनीति मेरा एजेंडा नहीं है। मुझे लगता है कि जो मैं अपनी फिल्मों के जरिए कर रहा हूं वो मैं राजनीति के जरिए कभी नहीं कर पाऊंगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
akshay kumar
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 मार्च को ट्विटर पर भाजपा के लोकसभा चुनाव के लिए 'मैं भी चौकीदार' अभियान के तहत अक्षय कुमार को भी टैग किया था। इससे पहले पीएम मोदी ने अक्षय कुमार से ट्विटर के जरिए सिफारिश की थी कि वो लोकसभा चुनाव में अधिक मतदान के लिए लोगों को जागरुक करें। अक्षय कुमार ने पीएम मोदी को कुछ देर बाद इस पर प्रतिक्रिया भी दी थी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें