फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय संग काम कर चुका ये एक्टर हुआ पाई-पाई का मोहताज, फिल्में छोड़ करनी पड़ रही गार्ड की नौकरी

Tue, 19 Mar 2019 09:32 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
savi sidhu - फोटो : YouTube
बॉलीवुड और ग्लैमर की दुनिया में काम करने के लिए हर साल लाखों की संख्या में मुंबई पहुंचते हैं। उनमें से कई सक्सेसफुल होते हैं तो कईयों को लंबे समय तक संघर्ष करते रहना पड़ता है। ऐसे ही एक एक्टर सवी सिद्धू इन दिनों चर्चा में हैं, जिन्हें अब अपना घर चलाने के लिए सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करनी पड़ रही है। 
विज्ञापन

2 of 6
patiyala house - फोटो : YouTube
सवी सिद्धू ने अपने करियर की शुरुआत अनुराग कश्यप के साथ फिल्म पांच से की हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज नहीं हो सकी। इसके बाद उन्होंने अनुराग की ही फिल्म गुलाल और ब्लैक फ्राइडे, अक्षय कुमार के साथ पटियाला हाउस में काम किया। सवी के पास काम की कमी नहीं रही, उन्होंने यशराज बैनर और सुभाष घई की फिल्मों में किरदार निभाए लेकिन फिर उनकी जिंदगी में ऐसा दौर आया जब उन्हें इंडस्ट्री छोड़नी पड़ी। अब उन्हें अपने घर का खर्च निकालने के लिए गार्ड की नौकरी करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

3 of 6
savi sidhu - फोटो : YouTube
सवी ने बताया कि उन्हें बचपन से ही फिल्मों में एक्टिंग का शौक था। शुरुआती पढ़ाई लखनऊ से पूरी करने के बाद वो चंडीगढ़ चले गए जहां से ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई के दौरान ही उन्हें मॉडलिंग का ऑफर मिला। इसके बाद वो लॉ की डिग्री के लिए लखनऊ वापस आए, साथ ही सवी थिएटर करने लगे। उनके भाई की नौकरी एयर इंडिया में लग गई तो मुंबई आना आसान हो गया। मुंबई पहुंचकर उन्होंने प्रोड्यूसर्स से मिलना शुरू किया।

4 of 6
savi sidhu - फोटो : YouTube
एक वेबसाइट को इंटरव्यू में सवी ने बताया कि 'कई बड़े डायरेक्टर के साथ काम किया। मुंबई में जहां लोगों को काम नहीं मिलता वहीं मुझे कभी काम की कमी नहीं रही। मुझे ही छोड़ना पड़ा सब। मेरी हेल्थ प्रॉब्लम बढ़ने लगी। इस वजह से मैंने फिल्मों से दूरी बना ली। मेरे पास पैसे की कमी होने लगी। मेरी जिंदगी का सबसे मुश्किल दौर तब था जब मेरी पत्नी की मौत हो गई। उसके बाद मेरे माता-पिता की मौत हो गई। फिर मेरे सास-ससुर ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया। मेरे घर में 7-8 लोगों के अचानक इस तरह मौत होने से मैं बिल्कुल अकेला रह गया।' अपनी आप बीती बताते-बताते सवr रो पड़ते हैं।'
विज्ञापन

5 of 6
savi sidhu - फोटो : YouTube
सवी आगे बताते हैं कि 'सिक्योरिटी गार्ड की जॉब 12 घंटे की होती है। सुबह 8 बजे से लेकर रात के 8 बजे तक। काफी मुश्किल होता है। घर पहुंचकर मैं ही खाना बनाता हूं और सारे काम करता हूं। सुबह जल्दी उठकर फिर यहां आना होता है।' प्रोड्यूसर्स से मिलने के सवाल पर सवी कहते हैं कि 'अभी तो इतने पैसे नहीं है कि बस का किराया देकर किसी प्रोड्यूसर-डायरेक्टर से मिल सकूं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
savi sidhu - फोटो : You Tube
सवि कहते हैं कि 'फिल्में देखने का बहुत मन करता है लेकिन अभी मेरे पास पैसे नहीं है कि फिल्में देखूं। मेरी कोशिश है कि सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर थोड़े पैसे इकट्ठे कर लूं। हेल्थ भी पहले से अच्छी हो गई है। मैं फिर प्रोड्यूसर्स से मिलूंगा। मुझे पूरी उम्मीद है कि वो काम देंगे। पहले भी मुझे उनसे हमेशा पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है।' सवि आगे कहते हैं कि 'वो मेरा इंतजार कर रहे हैं मैं जल्द आ रहा हूं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें