फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय कुमार ने न की होती ऐसी हरकत, तो आज ट्विंकल नहीं रवीना होतीं उनकी पत्नी

Tue, 12 Jun 2018 04:42 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
प्यार के रिश्ते में एक ऐसा मोड़ आता है, जब दोनों पार्टनर में से कोई भी एक जरा सा बहक जाता है तो फिर हमेशा के लिए एक पछतावा रह जाता है। अक्षय कुमार और रवीना टंडन के प्यार का किस्सा भी कुछ इससे मिलता जुलता ही है। दोनों एक-दूसरे के साथ बेहद अच्छे लगते थे। दोनों के इश्क के चर्चे हर जगह थे। दोनों बस शादी करने ही वाले थे कि उस एक रात ने हमेशा के लिए दोनों की जिंदगी में सबकुछ बदल दिया था।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
अक्षय कुमार और रवीना टंडन 90 के दशक की शुरुआत में उभरते सितारे थे। दोनों ने एकसाथ कई फिल्मों में काम किया। मुलाकातें होने लगीं। धीरे-धीरे ये प्यार में बदल गईं। दोनों की फिल्म 'मोहरा' साल 1994 में रिलीज हुई थी। शूटिंग के दौरान दोनों का प्यार परवान चढ़ गया था। फिल्म रिलीज हुई तो इसके 'टिप-टिप बरसा पानी' गाने ने तो स्क्रीन पर आग ही लगा दी थी। 
विज्ञापन

3 of 6
दोनों का पर्दे पर रोमांस दर्शकों को खूब पसंद आता था। दोनों के प्यार के किस्से इंडस्ट्री में भी सुनाई देते थे। सिर्फ इतना ही नहीं था ये दोनों हर जगह एक-दूसरे के साथ ही पहुंचते थे। साल 1996 में जब दोनों 'खिलाडियों का खिलाड़ी' की शूटिंग कर रहे थे तो कई बार दोनों की शादी की अफवाह भी उड़ी थी। आपको बता दें कि शादी की खबर तो अफवाह थी लेकिन सूत्रों की मानें तो दोनों सबसे छुपकर मंदिर में सगाई कर ली थी। 

4 of 6
रवीना ने फिल्मी करियर छोड़ने का फैसला भी कर लिया था क्योंकि अक्षय नहीं चाहते थे कि रवीना शादी के बाद फिल्मों में काम करें। सब ठीक चल रहा था कि इसी बीच 'खिलाडियों का खिलाड़ी' की शूटिंग के दौरान अक्षय और रेखा की नजदीकियों की खबरें आने लगीं। रवीना टंडन जो अक्षय के प्यार में अपना करियर छोड़ने को तैयार बैठी थीं, अक्षय और रेखा की करीब आने की खबर सुनकर टूट गई थीं। 
विज्ञापन

5 of 6
कहा जाता है कि 'खिलाडियों का खिलाड़ी' की रिलीज के बाद हुई एक पार्टी में रेखा और अक्षय को देर रात तक एकसाथ देखा गया था। रवीना को यह बिल्कुल गंवारा नहीं हुआ था। अक्षय की इस हरकत ने दोनों के रिश्ते को तबाह कर दिया था। ये रात दोनों के प्यार की आखिरी रात बन गई थी। अगर अक्षय ने ऐसी हकत न की होती तो शायद आज रवीना टंडन उनकी पत्नी होतीं। इसके बाद कई बातें सामने आईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
raveena tandon
रवीना टंडन ने अक्षय से अपने रिश्ते को लेकर कई इंटरव्यू में खुलकर बात की थी। रवीना ने कहा था कि किसी भी रिश्ते में विश्वास से ज्यादा कुछ नहीं होता। उनका कहना था कि अक्षय के लिए वह अपना करियर छोड़ने को तैयार हो गई थीं लेकिन उनके साथ धोखा हुआ। रवीना ने यहां तक कहा था कि अक्षय उनसे पहले भी कई लड़कियों से सगाई कर चुके थे। वह फिल्मी करियर पर असर न पड़े इसलिए बात को छुपाने के लिए कहते थे। ब्रेकअप होने के बाद अक्षय और रवीना अपने रास्ते पर चल पड़े थे। अक्षय कुमार ने एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना से शादी कर ली। वहीं रवीना ने बिजनेसमैन अनिल थडानी से शादी कर ली। आज दोनों अपने-अपने परिवार के साथ खुश हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें