फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय कुमार के समर्थन में उतरे भारत सरकार के ये मंत्री, कहा- आपके देश प्रेम पर कोई सवाल नहीं

Wed, 08 May 2019 09:16 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
akshay kumar - फोटो : social media
अक्षय कुमार ने जबसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंटरव्यू किया है उनकी नागरिकता को लेकर सवाल उठने लगे। विवाद बढ़ने के बाद अक्षय कुमार को बयान जारी कर सफाई देनी पड़ी। बयान में अक्षय ने कहा कि भले ही उनके पास कनाडा का पासपोर्ट हो लेकिन वो हर साल इंडिया में टैक्स भरते हैं और देश को आगे बढ़ाने के लिए वो हर योगदान देने के लिए तैयार हैं। अक्षय के समर्थन में बीते दिनों अनुपम खेर कूदे थे। अब अक्षय को भारत सरकार के एक बड़े मंत्री का साथ मिला है।
विज्ञापन

2 of 5
Kiren Rijiju - फोटो : social media
केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि अक्षय कुमार जी आपके देशप्रेम पर कोई सवाल नहीं उठा सकता है। आपकी कोशिशें हमारे देश के सैन्य बलों के लिए प्रेरणादायीं होती हैं। जिस तरह से आपने भारत के वीर कार्यक्रम के जरिए शहीदों के परिवार वालों के लिए जो राशि जुटाई है, वह इतिहास में हमेशा हिंदुस्तान प्रेमियों के एक शानदार उदाहरण रहेगा।



 
विज्ञापन

3 of 5
Akshay Kumar - फोटो : social media
किरण रिजिजू ने ये ट्वीट 3 मई को किया था। इसी दिन अक्षय कुमार ने अपने ट्वीटर पर लिखा था,  'मुझे समझ नहीं आता कि मेरी नागरिकता को लेकर इतना नकारात्मक माहौल क्यों बनाया जाता है ? मैंने इस बात को कभी नहीं छिपाया और ना ही मना किया है कि मेरे पास कनाडा का पासपोर्ट है। ये भी सच है कि मैं पिछले सात सालों में कनाडा नहीं गया हूं।'



 

4 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
किरण रिजिजू के इस ट्वीट को अक्षय कुमार देख नहीं पाए थे इसलिए उन्होंने आज ही उनको रिप्लाई कर शुक्रिया अदा किया। अक्षय ने लिखा- 'आपके समर्थन के लिए धन्यवाद सर और आपकी टिप्पणी पर देरी से प्रतिक्रिया के लिए मैं आपसे माफी मांगता हूं। आपके शब्दों के लिए मैं आपका आभारी हूं। भारत के वीर कार्यक्रम के लिए मेरी प्रतिबद्धता के लिए आप निश्चिंत रहें। भारतीय सेना इसी दृढंता के साथ जुटी रहेगी, चाहें परिस्थितियां कुछ भी हो जाएं।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला
हाल ही में उड़ीसा में आए फैनी तूफान ने कई इलाकों में भारी तबाही मचाई। तूफान ने हजारों लोगों की जिंदगी पर असर डाला। इसी के चलते पीड़ितों के मदद के लिए अक्षय कुमार ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 करोड़ का दान दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें