फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय कुमार ने सेना के जवानों संग मनाई होली, देखिए जबरदस्त डांस और स्टंट

Wed, 20 Mar 2019 07:09 AM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : Twitter

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म केसरी को लेकर खूब चर्चा बटोर रहे हैं। अभिनेता की यह फिल्म आगामी 21 मार्च को होली के मौके पर रिलीज होने जा रही है। इसी के चलते अक्षय इसकी प्रमोशन के लिए अपने फैन्स के बीच जा रहे हैं। अभिनेता 'द कपिल शर्मा शो' में भी फिल्म की प्रमोशन करने पहुंचे थे। तो वहीं, छोटे-छोटे शोज में जाने से भी वह परहेज नहीं कर रहे हैं। ऐसे में वह देश के सेना के जवानों के बीच भी पहुंचे जहां उनके डांस और स्टंट की दो वीडियो बहुत वायरल हो रही है। 

विज्ञापन

2 of 5
कॉमेडी शो - फोटो : Twitter

इससे पहले बता दें कि हाल ही में देश की राजधानी दिल्ली की मुख्य जगह कनॉट प्लेस में भी अक्षय कुमार पहुंचे थे जहां उन्हें देखने के लिए हजारों फैन्स यहां जुटे हुए थे। बीते दिनों अभिनेता ने बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) और सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) जवानों के बीच पहुंचे जहां उन्होंने उनके संग जमकर डांस कर होली भी मनाई। इस दौरान वह अपनी अपकमिंग फिल्म केसरी के गाने सानू कैदी पर खूब थिरक रहे थे। 



 

 

विज्ञापन

3 of 5
Akshay Kumar - फोटो : amar ujala

फिल्म में अक्षय एक सिख जवान के किरदार में नजर आएंगे। अक्षय की फिल्म सारागढ़ी के बैटल पर आधारित है। फिल्म की कहानी में देखने को मिलेगा की कैसे 10 सिख जवान 10 हजार मुगल आक्रमणकारियों से लोहा लेंगे।  

 

 

4 of 5
akshay kumar
इसके साथ ही अक्षय ने एक लेडी ऑफिसर संग भी फाइटिंग डेमो किया। अभिनेता ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो देखेंगे तो आपको अक्षय लेडी ऑफिसर संग एक मॉक फाइट करते दिख रहे है इस वीडियो को शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा, 'बीएसएफ के जवानों से साथ मिलकर हमेशा अच्छा लगता है, उनकी ट्रेनिंग, पैशन और जोश हमेशा चरम पर रहता है, हमेशा एक सीखने वाला अनुभव भी रहता है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बॉलीवुड - फोटो : Twitter
दूसरी वीडियो की बात करें तो अक्षय ने जवानों के साथ मौज-मस्ती के दौरान हैंडस्टैंड भी किया जिसे देख कर वहां खड़े सभी जवानों ने तालियां बजाई। उसमें वह एक जबरदस्त स्टंट करते दिख रहे हैं। इस दौरान अक्षय ने अपने दोनों हाथों से संतुलन बनाकर इस स्टंट को अंजाम दिया। वहीं, फिल्म की अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा भी अक्षय कुमार के साथ नजर आईं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें