फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेब्यू करने के लिए तैयार हैं अक्षय कुमार के साले, ऑडिशन के समय ये कहकर कर दिए जाते थे रिजेक्ट

Tue, 12 Sep 2017 11:37 AM IST
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 8
करन कपाड़िया
अभी तक खबर थी कि सलमान खान अपने बहनोई आयुष शर्मा को लॉन्च करने जा रहे हैं। लेकिन अब खबर है कि अक्षय कुमार भी अपने साले करन कपाड़िया को लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं। करन, डिंपल कपाड़िया की बहन सिंपल कपाड़िया के बेटे हैं।

पढ़ें- राजकुमारी की तरह जीती हैं अंबानी की बेटी ईशा, इतनी कम उम्र में संभालती हैं 4710 करोड़ का साम्राज्य
विज्ञापन

2 of 8
करन कपाड़िया
खबरों की मानें तो इस फिल्म को 'अजहर' के डायरेक्टर और टोनी डिसूजा के प्रोडक्‍शन में बन रही फिल्म में काम करेंगे। करन इससे पहले रईस के फिल्म मेकर राहुल ढोलकिया को 16 साल की उम्र से असिस्ट कर रहे हैं।
पढ़ें- जरीना ने कंगना को लेकर किया ये खुलासा, रंगोली ने पूछा, 'रोज घर पर बिरयानी क्यों भेजती थीं'
विज्ञापन

3 of 8
करन कपाड़िया
करन को लॉन्च करने के बारे में टोनी डिसूजा ने कहा, 'हां, हम करन के साथ फिल्म बना रहे हैं लेकिन अभी कुछ भी कहना थोडा जल्दी होगा। फिल्म 'कैप्टन नवाब' की शूटिंग के बाद इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू होगा।'

पढ़ें- ऋतिक की एक्स वाइफ सुजैन को छोटी ड्रेस पहनना पड़ा महंगा, फोटोग्राफर्स को नहीं दिया पोज

4 of 8
करन कपाड़िया
24 साल के करन ने मिड डे को बात करते हुए बताया, 'मैं 14 साल का था जब मैंने बॉलीवुड में काम करने के बारे में सोचा था। मैं बहुत इंट्रोवर्ट था। मैं चबी ब्वॉय था इसलिए मेरे घर वाले इस फैसले से काफी शॉक्ड थे।'
विज्ञापन

5 of 8
करन कपाड़िया
लेकिन करन के परिवार वालों ने उन्हें काफी सपोर्ट किया। इतना ही नहीं उन्होंने करन को ये ‌भी बताया कि फिल्मों में काम करना उनके लिए आसान नहीं होगा। करन को हीरो की तरह दिखने के लिए अपना वजन भी कम करना पड़ा।
विज्ञापन

6 of 8
करन कपाड़िया
करन ने जेफ गोल्डबर्ग स्टूडियो मुंबई से एक्टिंग सीखी। करन ने अपने ऑडिशन के बारे में बताया, 'मैं कई ऑडिशन देने गया लेकिन रिजेक्ट कर दिया गया। कुछ लोगों ने कहा कि मुझमें हीरो वाली बात नहीं है।'
विज्ञापन

7 of 8
करन कपाड़िया
करन ने आगे कहा, 'कुछ लोग कहते थे कि मुझमें पोटेंशियल हैं। मैंने अपने करियर की शुरुआत में कई रिजेक्‍शन देखे हैं।' जब करन से नेपोटिज्म के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'स्टार किड होने का फायदा तो मिलता ही है। लेकिन मेरे परिवार ने कभी किसी प्रोड्यूसर को कॉल नहीं किया।'
विज्ञापन

8 of 8
करन कपाड़िया
बता दें कि करन की मां भी एक्ट्रेस थीं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'अनुरोध' से राजेश खन्ना के साथ की थी। लेकिन वो डिंपल की तरह सक्सेस नहीं हो पाईं। इसके बाद वो एक्टिंग छोड़कर कॉस्ट्यूम डिजायनर बन गईं। साल 2006 में कैंसर से सिंपल कपाड़िया का निधन हो गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें