अक्षय कुमार सालभर में 4 ब्लॉकबस्टर फिल्में देते हैं । ऐसे में उनकी कमाई भी करोड़ों में होती है । इन दिनों अक्षय अपनी अपकमिंग फिल्म 'केसरी' और 'गोल्ड' की शूटिंग में बिजी हैं ।
विज्ञापन
2 of 6
घर
अक्षय को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है । दरअसल, अक्षय ने मुंबई में एक साथ 4 फ्लैट खरीद लिए हैं । ये फ्लैट अंधेरी वेस्ट के ट्रांसकॉन ट्रायम्फ नामक बिल्डिंग में स्थित है ।
विज्ञापन
3 of 6
घर
7974 स्क्वायर फीट में फैले इस घर के एक फ्लैट की कीमत लगभग 4.50 करोड़ रुपए है। इस हिसाब से अक्षय ने करीब 18 करोड़ रुपए घर पर खर्च कर डाले ।
4 of 6
घर
खबरों की मानें तो अक्षय ने बिल्डिंग का पूरा फ्लोर ही अपने नाम कर लिया है । इसमें स्विमिंग पूल, जॉगिंग ट्रैक, फिटनेस सेंटर जैसी सुविधाएं अक्षय को मिल रही हैं ।
विज्ञापन
5 of 6
घर
उनके अलावा फिल्ममेकर अनीस बज्मी, सिंगर पलक मुछल, अरमान मालिक ने इस बिल्डिंग में अपना फ्लैट बुक कराया है। अक्षय फिलहाल जुहू में रहते हैं।