अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना
- फोटो : file photo
करण जौहर ने उनसे पूछा कि किसका स्टारडम ज्यादा लंबा चलेगा, इसके जवाब में अक्षय ने कहा, ''तीनों खान स्मोकिंग छोड़ दें, तो शायद वो ज्यादा दिन स्टार बने रहेंगे, वर्ना मैं।'' शो में कई बार ऐसे मौके आए जब हाजिरजवाब ट्विंकल ने करण की बोलती बंद कर दी। ट्विंकल से यह पूछने पर कि तीनों खान में वो किसे बेहतर मानती हैं, ट्विंकल ने उल्टा सवाल दागा, "इस लिस्ट में एक और खान 'फवाद' का नाम जोड़ लो और फिर बताओ कि तुम्हें कौन पसंद है?"