फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मों में आने से पहले वेटर का काम करता था ये एक्टर, इन 2 सुपरस्टार्स से रह चुका है अफेयर

Sun, 09 Sep 2018 10:51 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
akshay kumar
हिंदी सिनेमाजगत के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार का जन्मदिन 9 सितंबर को है। इस दिन अक्षय 51 वां बर्थडे मनाएंगे। अक्षय बॉलीवुड के ऐसे इकलौते हीरो हैं जिन्हें इंडस्ट्री में खिलाड़ी कुमार कहा जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि वह ज्यादातर फिल्मों में स्टंट सीन खुद करना पसंद करते हैं। इसके साथ ही बॉलीवुड की 8 ऐसी फिल्में हैं जो अक्षय ने खुद की है और उसके नाम में खिलाड़ी शब्द शुमार है। तो चलिए अक्षय कुमार के जन्मदिन पर हम आपको उनसे जुड़े 9 अनसुने किस्से बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 10
akshay kumar
अक्षय कुमार का असली नाम राजीव हरी ओम भाटिया है। बॉलीवुड में आने से पहले उन्होंने अपना नाम बदल लिया था। हालांकि उनके करीबी दोस्त और रिश्तेदार आज भी उन्हें राजीव कहकर ही बुलाते हैं।

ये भी पढ़ें- पत्नी ट्विंकल को रानी बनाकर रखते हैं अक्षय कुमार, ये 4 सुपरस्टार भी नहीं प्यार करने में पीछे
विज्ञापन

3 of 10
akshay kumar
अक्षय कुमार का जन्म अमृतसर में हुआ था। हालांकि कुछ वक्त तक वह पुरानी दिल्ली में रहे थे उसके बाद उनका पूरा परिवार मुंबई शिफ्ट हो गया। मुंबई में अक्षय कुमार ने डॉन बॉस्को स्कूल में पढा़ई की। स्कूल में अक्षय का 10 दोस्तों का एक ग्रुप था जिसे इन लोगों ने 'ब्लूडी टेन' का नाम दिया था।

ये भी पढ़ें- अक्षय के बर्थडे से ठीक 1 दिन पहले पत्नी का बड़ा बयान, बोलीं- 'मेरी फिल्मों को कर दो बैन'

4 of 10
akshay kumar
अक्षय ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट हैं। बचपन से ही अक्षय की दिलचस्पी मार्शल आर्ट में थी। उन्होंने 8वीं क्लास से इसकी ट्रेनिंग लेना भी शुरू कर दिया था। कहा जाता है कि फिल्मों में आने से पहले अक्षय ने बैंकॉक में 'मुए थाई' भी सीखी थी। यह थाईलैंड का एक कठिन मार्शल आर्ट है जिसमें भिन्न तकनीकों के साथ खड़े होकर प्रहार किये जाते हैं। 

ये भी पढ़ें- अक्षय कुमार से शादी करने के लिए ट्विंकल खन्ना ने रखी थी अजीब शर्त, एक फिल्म पर टिका था पूरा फैसला
 
विज्ञापन

5 of 10
akshay kumar
अक्षय ने बैंकॉक में शेफ और वेटर की नौकरी भी की है। अक्षय ने मार्शल आर्ट्स पर आधारित डाक्यूमेंट्री भी होस्ट की है। इस डॉक्यूमेंट्री का नाम सेवन डेडली आर्ट्स है। इस डॉक्यूमेंट्री को नेशनल जियोग्राफिक चैनल पर टेलीकास्ट भी हुआ था। 
विज्ञापन

6 of 10
akshay kumar
असल जिंदगी में अक्षय अनुशासन वाले हैं। अक्षय रोजाना सुबह 5 बजे उठ जाते हैं। 6 बजे से वह अपना काम शुरू करते हैं और सूर्यास्त होने से पहले डिनर कर लेते हैं। इस बात का जिक्र अक्षय इंटरव्यू के दौरान कई बार कर चुके हैं। 
विज्ञापन

7 of 10
akshay kumar
अक्षय कुमार ने 1991 में 'सौगंध' फिल्म से बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनके साथ राखी और शांतिप्रिया मुख्य किरदार में थीं। कहा जाता है कि अक्षय कुमार दीपक तिजोरी के किरदार के लिए साल 1992 में आई फिल्म 'जो जीता वही सिकंदर' के लिए ऑडिशन दिया था। हालांकि उन्हें रिजेक्ट कर दिया था। 
 

8 of 10
akshay kumar
बॉलीवुड में बतौर एक्टर डेब्यू करने से पहले अक्षय कुमार महेश भट्ट की फिल्म 'आज' में छोटे से रोल में नजर आए थे। इस फिल्म में अक्षय मार्शल आर्ट इंस्ट्रक्टर बने थे। अक्षय को फिल्म इंडस्ट्री में 27 साल हो चुके हैं। इस योगदान के लिए अक्षय को साल 2008 में यूनिवर्सिटी ऑफ विंडसर ने 'ऑनरेरी डॉक्टरेट ऑफ लॉ' की उपाधि से सम्मानित किया था।

ये भी पढ़ें-  अक्षय कुमार से शादी करने के लिए ट्विंकल खन्ना ने रखी थी अजीब शर्त, एक फिल्म पर टिका था पूरा फैसला
 

9 of 10
Twinkle
अक्षय कुमार ने बॉलीवुड एक्ट्रेस ट्विकंल खन्ना से 17 जनवरी 2001 में शादी की थी। इन दोनों के दो बच्चें है आरव और नितारा। ट्विंकल खन्ना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और परिवार की कई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। कमाई से खरीदी गई पहली चीज से ज्यादा ही लगाव होता है। ऐसा ही हाल अक्षय का भी है। कहा जाता है कि उनके पास आज भी अपनी पहली कार और मोटरसाइकिल है।
विज्ञापन

10 of 10
akshay and raveena
अक्षय कुमार का नाम रवीना टंडन और शिल्पा शेट्टी से जुड़ चुका है। हालांकि यह दोनों ही रिश्ते ज्यादा वक्त तक नहीं चल सके। जिस वक्त अक्षय रवीना को डेट कर रहे थे उस वक्त उनका नाम रेखा और शिल्पा से जुड़ा था। रवीना को यह बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। इसके बाद रवीना और अक्षय एक दूसरे से अलग हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें