अक्षय कुमार ने अपनी शादी की 18वीं सालगिरह पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें ट्विंकल उनके साथ बॉक्सिंग करती हुई दिखाई दे रही हैं। अक्षय ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने शेयर करते हुए एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
akshay kumar twinkle khanna
अक्षय ने वीडियो के साथ कैप्शन दिया है कि जब आपके घर की मार्शल आर्ट इंथियोजास्ट आपको सिखाए की कैसे मूव करना है और हर बार पंचिग बैग की जगह आपको ही पंच मार दे। हमारे 18 साल कुछ ऐसे ही रहे हैं। जिनमें हमने काफी कुछ सीखा है जो बेहतरीन है।
विज्ञापन
3 of 5
akshay kumar twinkle khanna
आपको बता दें कि अक्षय और ट्विंकल की प्रेम कहानी काफी दिलचस्प है। अक्षय ने एक इंटरव्यू में बताया था, उनकी और ट्विकंल की पहली मुलाकात फिल्मफेयर के एक फोटो शूट के दौरान हुई थी। अक्षय को ट्विंकल देखते ही भा गई थीं।
4 of 5
अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना
दोनों के वर्क फ्रंट की बात करें तो, ट्विंकल इन दिनों किताबें लिखकर सुर्खियां बटोर रही हैं। अक्षय कुमार की आने वाली फिल्मों की बात करें तो, वह जल्द ही 'केसरी' और 'हाउसफुल4’ में नजर आएंगे।
इससे पहले मकर संक्राति पर अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वे बेटी नितारा के साथ पतंग उड़ाते दिखे थे। वीडियो में अक्षय पतंग उड़ा रहे थे वहीं उनकी बेटी नितारा ने चरखी पकड़ी हुई थीं। यूजर्स को अक्षय का यह वीडियो काफी पसंद आया था।