फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड के 'रुस्तम' नीलाम करेंगे अपनी वर्दी, इमोशनल कर सकती है इसके पीछे की वजह

Sat, 28 Apr 2018 07:55 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलिवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार न सिर्फ एक अच्छे एक्टर हैं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हैं। अक्षय सामाजिक कार्य करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। हाल ही में अक्षय ने एक बार फिर किसी की मदद करने की ठान ली है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
खास बात यह है कि इस बार अक्षय ने जानवरों की भलाई और देखरेख से जुड़े अभियान को अपने ही अंदाज में सपॉर्ट करने का फैसला लिया है। इतना ही नहीं अक्षय ने अपनी इस मुहिम में लोगों को भी अपने साथ शामिल कर लिया है। 

 
विज्ञापन

3 of 5
दरअसल अक्षय फिल्म 'रुस्तम' में पहने गए नेवी यूनिफॉर्म को नीलाम कर रहे हैं। जिससे जमा की गई राशि जानवरों की भलाई के लिए इस्तेमाल की जाएगी। इस बात की जानकारी खुद अक्षय ने एक ट्वीट कर दी। 

 

4 of 5
उन्होंने लिखा, 'बेहद खुशी के साथ मैं ऐलान करता हूं कि अब आप मेरे रुस्तम में पहने गए असली नेवी यूनिफॉर्म को बोली लगा जीत सकते हैं। इस नीलामी से जानवरों की भलाई का काम किया जाएगा।' 
 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बता दें, फिल्म 'रुस्तम' को टीनू सुरेश देसाई ने डायरेक्ट किया था, जिसमें उनके साथ लीड रोल में ऐक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज थीं। गौरतलब है कि इसी फिल्म के लिए अक्षय को अपना पहला नैशनल अवॉर्ड भी मिला था।फिलहाल अक्षय अपकमिंग फिल्म 'केसरी' की शूटिंग में बिजी हैं। उनकी '2.0', 'गोल्ड' और 'हाउसफुल 4' आने वाली फिल्में हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें