बॉलीवुड के क्यूट कपल में से एक अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की शादी को कल 19 साल पूरे हो जाएंगे। अक्षय और ट्विंकल अपने इस पल को खास अंदाज में मनाने वाले हैं। अक्षय और ट्विंकल की शादी 2001 में 17 जनवरी को हुई थी। सोशल मीडिया में अक्षय अक्सर ऐसी तस्वीरें या वीडियो अपलोड करते रहते हैं, जिनसे दोनों के बीच मजेदार रिलेशनशिप का अंदाजा हो जाता है। आइए दोनों की शादी की सालगिरह पर आपको बताते हैं कैसे शुरू हुई ये लवस्टोरी।
विज्ञापन
2 of 5
Akshay, twinkle
- फोटो : Twitter
अक्षय और ट्विंकल ने कुछ फिल्मों में साथ काम किया। एक इंटरव्यू के दौरान अक्षय ने बताया था कि उनकी और ट्विंकल की पहली मुलाकात फिल्मफेयर के एक फोटोशूट के दौरान हुई थी। अक्षय को ट्विंकल देखते ही पसंद आ गई थीं। फिल्म इंटरनेशनल खिलाड़ी की शूटिंग के दौरान दोनों का प्यार परवान चढ़ा। एक इंटरव्यू में ट्विंकल ने बताया था कि जब उन्होंने अक्षय को डेट करना शुरू किया तब वह एक लंबे रिलेशनशिप से बाहर निकली थीं और किसी के साथ कुछ दिनों के लिए एन्जॉय करना चाहती थीं।
विज्ञापन
3 of 5
Akshay, twinkle
- फोटो : Twitter
ट्विंकल के मुताबिक, उन्होंने अक्षय को सिर्फ 15 दिनों के लिए अपना ब्वॉयफ्रेंड बनाया था। ऐसे में दोनों ने कुछ वक्त साथ गुजारा और फिर शादी का फैसला कर लिया। एक इंटरव्यू में अक्षय ने बताया कि जब वो ट्विंकल का हाथ मांगने के लिए उनकी मां डिंपल कपाड़िया से मिलने गए, तो उस समय तक डिंपल समझती थीं कि वो समलैंगिक हैं और वो उनकी बेटी की जिंदगी खराब कर देंगे।
4 of 5
akshay kumar twinkle khanna
इस वजह से उन्होंने अक्षय के आगे शर्त रखी कि एक साल तक उन्हें ट्विंकल के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना होगा। शादी का फैसला उसके बाद लिया जाएगा। फाइनली इसके सालभर बाद अक्षय-ट्विंकल की शादी हो गई। शादी के बाद ट्विंकल ने फिल्मी करियर को बाय बाय कह दिया।
आज बतौर राइटर ट्विंकल काफी लोकप्रिय हैं। ट्विंकल मिसेज फनी बोन्स के नाम से लिखती हैं। अखबारों में व्यंगात्मक लेखों के अलावा वो किताबें भी लिख रही हैं। कभी अपने अफेयर्स को लेकर चर्चा में रहने वाले अक्षय आज बिलकुल फैमिली मैन हैं। अक्षय ने शादी से पहले के अपने सभी रिलेशनशिप को माना को एक इंटरव्यू में माना था लेकिन ये भी बताया कि शादी के बाद उनका पूरा ध्यान उनकी फैमिली रहा है।